...तो एक साथ 6 लोग रिटायर होंगे यहां!
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर निगम की 12 सदस्यीय कार्यकारिणी के छह सदस्य नौ सितम्बर को रिटायर किए जाएंगे।
कार्यकारिणी वे छह सदस्य कौन होंगे इसका फैसला लाटरी से किया जाएगा। वैसे तो कार्यकारिणी सदस्य का कार्यकाल दो साल का होता है।
लेकिन नगर निगम अधिनियम में किए गए प्राविधान के तहत नए सदन का गठन होने के बाद पहली बार जो कार्यकारिणी गठित होती है उसके आधे सदस्य एक साल बाद लाटरी प्रक्रिया से रिटायर किए जाते हैं। शेष छह सदस्य दो साल का कार्यकाल पूरा करते हैं।
महापौर डा. दिनेश शर्मा का कहना कि जो छह सदस्य रिटायर किए जाएंगे उनकी जगह छह नए सदस्य चुने जाएंगे। इस तरह जो नए सदस्य चुने जाएंगे वे दो साल का कार्यकाल पूरा करेंगे।
पहली बार की कार्यकारिणी के छह सदस्यों के एक साल बाद रिटायर हो जाने से अब छह सदस्य हर साल रिटायर होंगे। जब तक नए छह कार्यकारिणी सदस्यों का चुनाव नहीं होगा बैठक नहीं हो सकेगी।
अब यह सदस्य कौन होंगे इसके लिए कार्यकारिणी बैठक बुलाने के लिए नगर आयुक्त को पत्र लिखा गया है। जिसमें नौ को बैठक बुलाने केा कहा गया है।