फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   591 Birds of Protected Species Recovered; Seven Arrested

Lucknow News: संरक्षित प्रजाति के 591 पक्षी बरामद, सात गिरफ्तार

Mon, 25 May 2026 02:02 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 25 May 2026 02:02 AM IST
विज्ञापन
591 Birds of Protected Species Recovered; Seven Arrested
संर​क्षित प्रजाति के पक्षी।
लखनऊ। नक्खास बाजार में रविवार को संरक्षित प्रजाति के पक्षियों के अवैध कारोबार का खुलासा हुआ। डब्ल्यूसीसीबी, वन विभाग और एसटीएफ की संयुक्त टीम ने छापा मारकर सात आरोपियों को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से 591 संरक्षित प्रजाति के पक्षी बरामद हुए।
विज्ञापन

अवध वन प्रभाग के प्रभागीय वनाधिकारी शितांशु पांडेय ने बताया कि बरामद पक्षियों में 350 लालमुनिया और 15 पहाड़ी तोता थे। इनमें दो देशी तोता, दो सनबर्ड और 22 काकाटील भी मिले। साथ ही 65 फिंच और 135 बजरी भी बरामद की गईं। ये सभी वन्य जीव संरक्षण अधिनियम 1972 के तहत संरक्षित श्रेणी में आते हैं। इनके शिकार और व्यापार पर प्रतिबंध है। गिरफ्तार आरोपियों पर थाना चौक में वन्य जीव संरक्षण अधिनियम की विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। बरामद पक्षियों को सुरक्षित अभिरक्षा में लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed