फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   59 new corona cases found in Uttar Pradesh.

यूपी: 43 जिलों में नहीं मिला एक भी कोरोना संक्रमित, मुख्यमंत्री योगी बोले- और सतर्कता बरतें

Tue, 13 Jul 2021 06:54 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 13 Jul 2021 06:54 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश में अब तक 6 करोड़ 10 लाख 81 हजार से अधिक टेस्ट हो चुके हैं। विगत 24 घंटे में 2 लाख 35 हजार 959 कोविड सैम्पल की जांच की गई और 59 नए मरीजों की पुष्टि हुई, जबकि 149 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए।

विज्ञापन
59 new corona cases found in Uttar Pradesh.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala

विस्तार

प्रदेश में हर दिन संक्रमितों की संख्या में कमी आ रही है। अब 43 जिलों में एक भी संक्रमित नहीं मिला है, जबकि 32 जनपदों में 10 से कम मरीज मिले हैं। अलीगढ़, ललितपुर और श्रावस्ती में एक भी कोविड मरीज नहीं हैं। प्रदेश में अब तक छह करोड़ 10 लाख 81 हजार से अधिक टेस्ट हो चुके हैं। बीते 24 घंटे में दो लाख 35 हजार 959 कोविड सैंपल की जांच की गई, जिसमें 59 सैंपल पॉजीटिव पाए गए हैं। इसी तरह 149 वायरस को मात देने में कामयाब रहे हैं। पॉजिटिविटी दर 0.03 फीसदी और रिकवरी की दर 98.6 फीसदी है। अब 1489 एक्टिव केस हैं। इसमें 1189 लोग होम आइसोलेशन में हैं। नए मिले मरीजों में लखनऊ में आठ, प्रयागराज में पांच, मेरठ में तीन, वाराणसी में एक, गोरखपुर में दो, गौतमबुद्ध नगर में पांच, कानपुर नगर में दो मरीज मिले हैं। इसी तरह गोरखपुर में एक, उन्नाव में एक, औरैया में एक और ललितपुर में एक व्यक्ति की मौत हुई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने टीम-9 के साथ बैठक में कहा कि एग्रेसिव ट्रेसिंग, टेस्टिंग और त्वरित ट्रीटमेंट के मंत्र से अच्छे परिणाम मिल रहे हैं। इस समय और अधिक सतर्कता की आवश्यकता है। कोरोना संक्रमण की नियंत्रित स्थिति के बाद भी एग्रेसिव ट्रेसिंग और टेस्टिंग जारी रखी जाए।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी ने निर्देश दिया कि पारंपरिक कांवड़ यात्रा कोविड प्रोटोकॉल के साथ हो सकेगी। कोविड संक्रमण की स्थिति को देखते हुए कांवड़ संघों से संवाद कर न्यूनतम लोगों की सहभागिता का अनुरोध किया जाए। दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा और उत्तराखंड राज्यों से संवाद कर यात्रा के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए जाएं। आवश्यकतानुसार आरटीपीसीआर निगेटिव रिपोर्ट की अनिवार्यता भी लागू की जा सकती है।

विज्ञापन

वरिष्ठ नागरिकों को त्वरित सहायता के लिए जारी हेल्पलाइन नंबर को और बेहतर करने की जरूरत

वरिष्ठ नागरिकों को त्वरित सहायता के लिए संचालित हेल्पलाइन नंबर 14567 सेवा को और बेहतर किये जाने की जरूरत है। वरिष्ठ नागरिकों के लिए विशेष एम्बुलेंस सेवा प्रारंभ की जाए। कैंसर की समस्या से ग्रस्त अथवा डायलिसिस कराने वाले मरीजों के इलाज में कतई देरी न हो। आशा वर्कर के माध्यम से इनकी सूची तैयार कर, इनसे संवाद स्थापित किया जाए।

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि प्रदेश में कोविड टीकाकरण का कार्य सुचारू रूप से चल रहा है। अब तक तीन करोड़ 77 लाख से अधिक वैक्सीन डोज लगाई जा चुकी है। इनमें तीन करोड़ 17 लाख 62 हजार से अधिक लोग पहली डोज लेने वाले हैं। कोविड वैक्सीनेशन के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया को प्रोत्साहित किया जाए।

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि कोविड-19 महामारी के कारण जिन लोगों का असामयिक निधन हुआ है, उन भूमिधरों की वरासत, उनके विधिक उत्तराधिकारियों के पक्ष में खतौनी में दर्ज करने के  लिए 'विशेष वरासत अभियान' संचालित किया जा रहा है। 18 जुलाई तक के लिए प्रस्तावित इस महत्वपूर्ण अभियान को अगले एक सप्ताह के लिए और विस्तार दिया जाए। योजना का लाभ सभी जरूरतमंदों को दिलाया जाए। खतौनी की नकल राजस्व विभाग के स्थानीय अधिकारियों द्वारा उत्तराधिकारी के आवास पर जाकर ससम्मान हस्तगत किया जाना सुनिश्चित कराएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed