{"_id":"5ddce19e8ebc3e54a926c124","slug":"57-thousand-rupees-stolen-from-account-in-name-of-zomato-s-refund","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जोमेटो पर कैंसिल ऑर्डर की रकम वापसी का दिया झांसा, खाते से उड़ाए हजारों रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जोमेटो पर कैंसिल ऑर्डर की रकम वापसी का दिया झांसा, खाते से उड़ाए हजारों रुपये
Tue, 26 Nov 2019 02:06 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 26 Nov 2019 02:06 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ में साइबर जालसाज लोगों के खातों से रकम उड़ाते जा रहे हैं। आलमबाग में जोमेटो पर कैंसिल ऑर्डर की रकम वापसी का झांसा देकर जालसाजों ने लिंक भेजकर युवक के दो खातों से 57 हजार रुपये उड़ा लिए। वहीं, आशियाना में आईआरसीटीसी कस्टमर केयर कर्मचारी बनकर जालसाज ने एक अन्य युवक के खाते से 21500 रुपये गायब कर दिया।
दोनों मामलों में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर साइबर सेल की मदद से पड़ताल शुरू कर दी है। प्रभारी निरीक्षक आलमबाग आनंद कुमार शाही के मुताबिक, बड़ा बरहा में संजय सक्सेना परिवार के साथ रहते हैं। उन्होंने बीते 19 नवंबर को जोमेटो पर ऑर्डर के कैंसिल होने की सूचना जोमेटो की वेबसाइट पर दिए नंबर पर दी।
कॉल रिसीव करने वाले व्यक्ति ने अपना परिचय कस्टमर केयर के विनय कुमार के रूप में दिया। जालसाज ने ऑर्डर कैंसिल होने की बात कहते हुए रुपये वापस करने के लिए गूगल-पे का नंबर मांगा। संजय ने अपने करीबी रिश्तेदार का नंबर दे दिया।
विज्ञापन
जालसाज ने एक लिंक भेजा और जोमेटो रिफंड फॉर्म भरने का निर्देश दिया। फॉर्म भरने के बाद दूसरे नंबर पर सेंड करने को कहा। इसके बाद जालसाज ने संजय के बैंक ऑफ बड़ौदा के खाते से चार बार में करीब 55 हजार व सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के खाते से 2200 रुपये साफ कर दिया। मेसेज देख संजय ने रविवार को आलमबाग थाने में तहरीर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

आशियाना में खाते से 21500 रुपये निकाले
प्रतीकात्मक तस्वीर
उधर, रायबरेली रोड स्थित ओमेक्स सिटी निवासी कैलाशपति सिंह ने बताया कि ऑनलाइन रेलवे का टिकट निरस्त कराना था। सफ ल न होने पर उन्होंने आईआरसीटीसी की साइट पर शिकायत की। इसके बाद बीते शनिवार को उनके पास एक कॉल आई।
कॉल करने वाले ने अपना परिचय आईआरसीटीसी कस्टमर केयर के कर्मचारी मुकेश कुमार के रूप में दिया। रुपये वापस करने का झांसा देकर जालसाज ने बैंक संबंधी जानकारी हासिल की और खाते से 21,500 रुपये उड़ा लिए। प्रभारी निरीक्षक संजय राय के मुताबिक, मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।