फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   57 officers will serve in the Railways after completing their training

Lucknow News: प्रशिक्षण पूरा करने के बाद 57 अधिकारी रेलवे में देंगे सेवाएं

Fri, 21 Aug 2026 02:34 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 21 Aug 2026 02:34 AM IST
विज्ञापन
57 officers will serve in the Railways after completing their training
इरिटम परिसर में आयोजित दीक्षांत समारोह में अधिकारी प्रशिक्षुओं को किया गया सम्मानित।
लखनऊ। भारतीय रेलवे परिवहन प्रबंधन संस्थान (इरिटम) में प्रशिक्षण पूरा करने के बाद 57 अधिकारी अब रेलवे में सेवाएं देंगे। बृहस्पतिवार को इरिटम परिसर में आयोजित दीक्षांत समारोह में अधिकारी प्रशिक्षुओं ने व्यावसायिकता, सत्यनिष्ठा और समर्पण की शपथ ली।
विज्ञापन

इरिटम के प्रो. कृष्णा तिवारी ने बताया कि समारोह के मुख्य अतिथि रेलवे के महानिदेशक रंजन प्रकाश ठाकुर रहे। डीन शिशिर सोमवंशी ने अधिकारी प्रशिक्षुओं को शपथ दिलाई। पाठ्यक्रम निदेशक पीपी लाठे ने प्रशिक्षण रिपोर्ट प्रस्तुत की। अपर महानिदेशक संजय त्रिपाठी ने प्रशिक्षुओं को संबोधित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। महानिदेशक रंजन प्रकाश ठाकुर ने अधिकारियों को बेहतर प्रदर्शन करने और यात्रियों के हित में समर्पण के साथ काम करने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

समारोह की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन और सरस्वती वंदना से हुई। इस दौरान इरिटम ध्वज का हस्तांतरण भी किया गया। यह संस्थान की परंपराओं, मूल्यों और विरासत को आगे बढ़ाने का प्रतीक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले अधिकारी सम्मानित
प्रशिक्षण के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले अधिकारी प्रशिक्षुओं को विभिन्न श्रेणियों में सम्मानित किया गया। डॉ. आकांक्षा झा को महानिदेशक का सर्वश्रेष्ठ प्रशिक्षु पुरस्कार मिला। उत्कर्ष त्रिपाठी को दल भावना और अभय दीप सिंह को सर्वश्रेष्ठ शैक्षणिक प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में आकांक्षा गुप्ता और राजेश कुमार व खेलकूद में पूर्णिमा सूदेन और भारत पाल सिंह को सर्वश्रेष्ठ अधिकारी प्रशिक्षु चुना गया।

इरिटम परिसर में आयोजित दीक्षांत समारोह में अधिकारी प्रशिक्षुओं को किया गया सम्मानित।

इरिटम परिसर में आयोजित दीक्षांत समारोह में अधिकारी प्रशिक्षुओं को किया गया सम्मानित।

इरिटम परिसर में आयोजित दीक्षांत समारोह में अधिकारी प्रशिक्षुओं को किया गया सम्मानित।

इरिटम परिसर में आयोजित दीक्षांत समारोह में अधिकारी प्रशिक्षुओं को किया गया सम्मानित।

इरिटम परिसर में आयोजित दीक्षांत समारोह में अधिकारी प्रशिक्षुओं को किया गया सम्मानित।

इरिटम परिसर में आयोजित दीक्षांत समारोह में अधिकारी प्रशिक्षुओं को किया गया सम्मानित।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed