फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   56 lakh cheated from hotel employees in the name of investment

Lucknow News: निवेश के नाम पर होटल कर्मचारियों से ठगे 56 लाख

Thu, 24 Aug 2023 01:58 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 24 Aug 2023 01:58 AM IST
विज्ञापन
56 lakh cheated from hotel employees in the name of investment
लखनऊ। नागपुर में करोड़ों की ठगी करने वाले जालसाज अनिरुद्ध ने लखनऊ के होटल कंफर्ट इन के कर्मचारियों से 56 लाख रुपये ठग लिए।
विज्ञापन

इसका खुलासा नागपुर व सुशांत गोल्फ सिटी पुलिस की संयुक्त कार्रवाई के दौरान 10 अगस्त को सेलीब्रिटी ग्रीन अपार्टमेंट से आरोपी की गिरफ्तारी के बाद हुआ।
खबर को अमर उजाला ने 12 अगस्त के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित किया था। पीड़ितों ने मंगलवार देर रात को तहरीर दी। पुलिस ने जालसाज व उसके दो साथियों मीरा व राहुल शर्मा पर केस दर्ज कर लिया है।
इंस्पेक्टर अतुल कुमार श्रीवास्तव के मुताबिक, सुशांत गोल्फ सिटी के संतुष्टि अपार्टमेंट में रहने वाले सत्येंद्र प्रताप ने बताया कि होटल कंफर्ट इन में उनके साथ प्रतापगढ़ के लालगंज अजहरा तुलापुर का प्रवेश कुमार सिंह, रायबरेली के गोरा बाजार कृष्णानगर का प्रशांत कुमार और आलमबाग के कैलापुरी निवासी सिया वर्मा काम करती हैं।
विज्ञापन

सत्येंद्र के मुताबिक, वाराणसी के ब्रह्माघाट विश्वेश्वरगंज निवासी अनिरुद्ध उर्फ अनिरुद्ध हौशिंग होटल में आकर रुकता था। खुद को भारत सरकार का वरिष्ठ अधिकारी बताता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसने प्रोजेक्ट इंक्रेडिबल इंडिया में निवेश करने पर मोटा मुनाफा कमाने का प्रस्ताव दिया। झांसे में आकर 56 लाख रुपये अनिरुद्ध के अलावा उसकी करीबी जालसाज मीरा प्रकाश फर्नांडीस और राहुल शर्मा के खाते में जमा कराए थे।
पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए 70 एसूयवी खरीदने को कराया निवेश
सत्येंद्र के मुताबिक, जालसाज ने बताया कि भारत सरकार के प्रोजेक्ट इंक्रेडिबल इंडिया में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए 70 एसयूवी टैक्स फ्री खरीदी जा रही हैं। इसमें निवेश करने वाले लोगों के नाम से यह वाहन खरीदे जाएंगे। इन वाहनों से विदेशी सैलानियों को घूमने-फिरने की सुविधा प्रदान की जाएगी। इससे होने वाला मुनाफा सीधे निवेशक के खाते में जाएगा। यह मुनाफा 60 हजार से 4.50 लाख रुपये हर महीने होगा। इसके अलावा रेल विभाग में होने वाले सफाई व लॉन्ड्री के काम में निवेश करने पर मोटा मुनाफा होगा। उसने 19 दिसंबर 2022 को होटल में पार्टी की। इसमें मीरा व राहुल शामिल हुए। दूसरी पार्टी मीरा के जन्मदिन पर होटल ताज में रखी थी।

नागपुर में 70 लोगों से ठगे थे 10 करोड़
जालसाज अनिरुद्ध ने नागपुर में निवेश पर मुनाफा दिलाने के नाम पर 70 लोगों से 10 करोड़ की ठगी की थी और सुशांत गोल्फ सिटी स्थित सेलीब्रिटी ग्रीन अपार्टमेंट में ठिकाना बना लिया। नागपुर पुलिस ने साइबर क्राइम सेल व सुशांत गोल्फ सिटी पुलिस की टीम के साथ मिलकर आरोपी को 10 अगस्त को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed