{"_id":"699b6c2cb1df530627045a5a","slug":"5524-lakh-rupees-stolen-from-the-house-of-a-lab-technician-and-a-sales-manager-lucknow-news-c-13-lko1070-1617112-2026-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: लैब टेक्नीशियन और सेल्स मैनेजर के घर 55.24 लाख की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: लैब टेक्नीशियन और सेल्स मैनेजर के घर 55.24 लाख की चोरी
Mon, 23 Feb 2026 02:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Mon, 23 Feb 2026 02:20 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ। चोरों ने काकोरी निवासी केजीएमयू के लैब टेक्नीशियन और गुडंबा में रहने वाले निजी कंपनी के सेल्स मैनेजर के मकान में 55.24 लाख के जेवर व नकदी की चोरी की। पीड़ितों की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। मामले के खुलासे के लिए टीमों का गठन किया गया है।
काकोरी के मोहद्दीन पुर गांव निवासी वीर अर्जुन केजीएमयू में लैब टेक्नीशियन हैं। उनके मुताबिक 20 फरवरी को वह परिवार के साथ सो रहे थे। देर रात चोर बाउंड्रीवॉल फांदकर घर में दाखिल हो गए। चोरों ने उनके व उनके भाई के कमरों को बाहर से बंद कर दिया। फिर अलमारियों के लॉकर तोड़कर 6.87 लाख के चांदी और नौ लाख के सोने के जेवर व 60 हजार रुपये चुराकर भाग निकले। वीर ने बताया कि अगले दिन जब वह सुबह उठे तो उन्हें कमरे का दरवाजा बाहर से बंद मिला। भाई ने पड़ोसी को कॉल कर दरवाजे खुलवाए। कमरे में रखी अलमारी खुली देखने पर घटना की जानकारी हुई। इंस्पेक्टर सतीश राठौर के मुताबिक पीड़ित के घर और आसपास सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे हैं। इसलिए चोरों को सुराग नहीं लगाया जा सका है। मामले के खुलासे के लिए पुलिस की दो टीमें गठित की गई हैं।
गुडंबा के कल्याणपुर निवासी प्रदीप गुप्ता निजी कंपनी में सेल्स मैनेजर हैं। उन्होंने बताया कि आठ फरवरी को वह परिवार के साथ भाई की शादी में शामिल होने के लिए गोरखपुर के देईपार गांव गए थे। 16 फरवरी को सुबह 6:30 बजे वे जब लौटे तो मेन गेट और सभी कमरों के ताले टूटे मिले। चोरों ने अलमारी के लॉकर तोड़कर उसमें रखे 31.90 लाख के सोने और 6.87 लाख के चांदी के जेवर चोरी कर लिए थे। पीड़ित की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की। इंस्पेक्टर प्रभातेष कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि मामले के खुलासे के लिए पुलिस की तीन टीमें गठित की गई हैं। सीसीटीवी फुटेज के जरिये आरोपियों का पता लगाया जा रहा है।