फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   5.50 lakh cheated in the name of job in Ambedkar University

Lucknow News: अंबेडकर विवि में नौकरी के नाम पर ठगे 5.50 लाख

Sun, 03 Sep 2023 01:57 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sun, 03 Sep 2023 01:57 AM IST
विज्ञापन
5.50 lakh cheated in the name of job in Ambedkar University
लखनऊ। आशियाना स्थित अंबेडकर विवि में नौकरी दिलाने के नाम पर उन्नाव के विनोद कुमार रावत से 5.50 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित ने कोर्ट के आदेश पर ठाकुरगंज पुलिस ने जालसाज दंपती समेत तीन के खिलाफ केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन

उन्नाव के औरास निवासी विनोद कुमार रावत ने बताया कि 2019 में सर्वेश रावत से मुलाकात हुई थी। बातचीत के बाद आरोपी उसे ठाकुरगंज के रिफा काॅलोनी ले गया।
जहां अपनी बहन वंदना और उसके पति अजय से मुलाकात कराई। वंदना ने खुद को अंबेडकर विवि का प्रोफेसर और अजय को एक पार्टी का नेता बताया।
दंपती ने शासन-प्रशासन में ऊंची पहुंच का हवाला देते हुए विनोद के बेटे नितेश को अंबेडकर विवि में नौकरी दिलाने की बात कही और 5.50 लाख रुपये ले लिए।
अप्रैल 2022 में आरोपियों ने फर्जी नियुक्ति पत्र थमाया। पत्र विवि के लेटर हेड पर था और मोहर लगी थी। यही नहीं, ट्रेनिंग के लिए आरोपियों ने नितेश को देहरादून भेजा।
विज्ञापन

नौकरी नहीं मिलने पर पीड़ित ने छानबीन की तो नियुक्ति पत्र फर्जी निकला। थाने में शिकायत पर आरोपियों ने चार माह के अंदर साढ़े तीन लाख और एक साल में शेष दो लाख देने का वादा कर चेक दिया जो बाउंस हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। आदेश होने पर ठाकुरगंज पुलिस ने वंदना रावत, अजय रावत और सर्वेश पर केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed