फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   54 aspirants nomination canceled after scruitny in lucknow

लखनऊ में विधानसभा के नामांकन पत्रों की जांच में 54 प्रत्याशी अयोग्य, 114 में होगा चुनावी जंग

Sat, 05 Feb 2022 02:33 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 05 Feb 2022 02:33 AM IST
विज्ञापन
54 aspirants nomination canceled after scruitny in lucknow
लखनऊ। राजधानी की नौ विधानसभा सीटों के लिए नामांकन दाखिल करने वाले 168 उम्मीदवारों में से 54 को नामांकन प्रपत्र व शपथ पत्र की जांच के बाद अयोग्य घोषित किया गया है। जिला निर्वाचन कार्यालय ने इनके नामांकन निरस्त कर दिए हैं। अब 114 प्रत्याशी चुनावी रण में आमने-सामने हैं। सात फरवरी को नामांकन वापसी की प्रक्रिया के बाद अंतिम रूप से प्रत्याशियों की सूची जारी कर चुनाव चिह्न आवंटित किया जाएगा।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी अभिषेक प्रकाश ने बताया कि अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों के रिटर्निंग ऑफिसर ने प्रपत्रों की जांच में 54 प्रत्याशियों के नामांकन प्रपत्र अपूर्ण पाए। कुछ प्रपत्रों में अधूरी सूचनाएं थीं तो कुछ में निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देश के मुताबिक नामांकन नहीं था। ऐसे में नामांकन निरस्त करने का निर्णय लिया गया। सबसे अधिक 11 नामांकन बीकेटी में निरस्त हुए हैं। वहीं मलिहाबाद में एक, सरोजनीनगर में नौ, लखनऊ पश्चिम में 10, उत्तर में छह, पूर्व में पांच, मध्य में दो, कैंट में सात, और मोहनलालगंज में तीन नामांकन निरस्त किए गए हैं।
विज्ञापन

प्रत्याशियों ने की आपत्ति
नामांकन प्रपत्रों की जांच की प्रक्रिया के समय राष्ट्रवादी पार्टी के प्रत्याशियों ने बसपा के प्रत्याशी जलीस खान, रूद्रदमन सिंह के नामांकन पर सवाल उठाए। कहा कि इसमें संपत्तियों और पैन की सही जानकारी नहीं दी गई है। हालांकि, इन प्रत्याशियों को जांच में सही पाया गया। इस दौरान विवाद की स्थिति भी बनी। छावनी से प्रत्याशी अजय कुमार सिंह ने कांग्रेस के दिलप्रीत सिंह डीपी के अलावा अनिल पांडेय, अजय कुमार के नामांकन पर भी सवाल उठाए। प्रत्याशी सर्वेश यादव का आरोप है कि उनके नामांकन पर सवाल उठाए गए, लेकिन बात नहीं सुनी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच के बाद विधानसभा क्षेत्रों में ये हैं प्रत्याशी
मलिहाबाद (10)
इंदल कुमार कांग्रेस, जय देवी भाजपा, जगदीश बसपा, सुरेंद्र कुमार सपा, जय बन्धु बहुजन मुक्ति पार्टी, नीलम सरोज बहुजन आवाम पार्टी, रूपेन्द्र कुमार आजाद समाज पार्टी, रमेश कुमार जन अधिकार पार्टी, अजय कुमार रावत निर्दलीय, अच्छे लाल निर्दलीय।
मोहनलालगंज (12)
अमरेश कुमार भाजपा, देवेंद्र कुमार बसपा, ममता चौधरी कांग्रेस, सुशीला सरोज सपा, जितेंद्र कुमार रावत समाज सेवक पार्टी, ब्रजेश कुमार विक्रम आम जनता पार्टी, श्रवण कुमार भारतीय धर्म निरपेक्ष पार्टी, सूरज कुमार रावत आप, संजय कुमार सुरक्षा समाज पार्टी, हेमंत कुमार बहुजन मुक्ति पार्टी, अंबरीश सिंह पुष्कर निर्दलीय, फ ौजदार प्रसाद निर्दलीय।
लखनऊ मध्य (14)
आशीष चंद्रा बसपा, रजनीश कुमार गुप्ता भाजपा, रविदास मेहरोत्रा सपा, सदफ जफर कांग्रेस, गौरव वर्मा शिवसेना, धर्मेंद्र गुप्ता वोटर्स पार्टी इंटरनेशनल, नदीम अशरफ आप, फ हीम इंडियन नेशनल लीग, राम कुमार समाज सेवक पार्टी, राम सुंदर भूषण परिवर्तन पार्टी, विक्त्रसंत मोहन श्रीवास्तव भारतीय जन मोर्चा पार्टी, सलमान सिद्दीकी एआईएमआईएम, किशोरी लाल निर्दलीय, मो. जफर कुरैशी निर्दलीय।
बीकेटी (13)
गोमती यादव सपा, योगेश शुक्ला भाजपा, ललन कुमार कांग्रेस, सलाउद्दीन बसपा, अरविंद कुमार लोक बन्धु पार्टी, ऋ षि जायसवाल गांधियन पीपुल्स पार्टी, किशोर कुमार किशोर राज पार्टी, पंकज कुमार सिंह राष्ट्रीय राष्ट्रवादी पार्टी, बलराम समदर्शी समाज पार्टी, विपिन कुमार त्यागी मेरा अधिकार राष्ट्रीय दल, श्यामू सबका दल यूनाइटेड, सुनील कुमार आजाद समाज पार्टी कांशीराम, राजेंद्र प्रसाद निर्दलीय।
कैंट (11)
अनिल पांडेय बसपा, दिलप्रीत सिंह डीपी कांग्रेस, बृजेश पाठक भाजपा, सुरेंद्र सिंह गांधी सपा, अजय कुमार आप, अजय कुमार सिंह राष्ट्रीय राष्ट्रवादी पार्टी, आशीष सक्सेना जनता दल यूनाइटेड, रजनीकांत दुबे समाज सेवक पार्टी, सचितानंद श्रीवास्तव जनता ब्रिगेड पार्टी, सत्येंद्र कुमार तिवारी राष्ट्रीय जातिगत आरक्षण विरोधी पार्टी, निगमेंद्र मिश्रा निर्दलीय।
सरोजनीनगर (14)
अभिषेक मिश्रा सपा, जलीस खान बसपा, राजेश्वर सिंह भाजपा, रुद्र दमन सिंह कांग्रेस, सत्य नारायण कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया, अनिल कुमार गिरी अपना भारतीय सनातन पार्टी, अरविंद सिंह राष्ट्रीय तीसरा विकल्प पार्टी, चंद्रशेखर वर्मा जन अधिकार पार्टी, जितेंद्र कुमार बहुजन मुक्ति पार्टी, प्रताप चंद्रा राष्ट्रीय राष्ट्रवादी पार्टी, रमा शंकर भीम मानवतावादी क्त्रसंति दल, रामबरन सिंह राष्ट्रीय जातिगत आरक्षण विरोधी पार्टी, रोहित श्रीवास्तव आप, शारदा प्रताप शुक्ला निर्दलीय।
लखनऊ पश्चिम (11)
अरमान खान सपा, अंजनी कुमार श्रीवास्तव भाजपा, कायम रज़ा खान बसपा, शहाना सिद्दीकी कांग्रेस, अतुल तिवारी भारतीय शक्ति चेतना पार्टी, कांति पांडेय राष्ट्रीय राष्ट्रवादी पार्टी, कायनात सिद्दीकी जन अभियान पार्टी, राजीव बक्शी आप, राहुल गुप्ता निर्दलीय, विनय शुक्ला निर्दलीय, मो. हनीफ खान निर्दलीय।
लखनऊ उत्तर (14)
अजय कुमार श्रीवास्तव कांग्रेस, डॉ नीरज बोरा भाजपा, पूजा शुक्ला सपा, मो0 सरवर मलिक बसपा, अमित श्रीवास्तव आप, कौशल किशोर मौलिक अधिकार पार्टी, नूर मोहम्मद वारसी गांधियन पीपुल्स पार्टी, ब्रजेश चंद्र अवस्थी मेरा अधिकार पार्टी, रानी सिद्दीकी सोशलिस्ट पार्टी, संजय सिंह राणा सर्वधर्म पार्टी, अरविंद शुक्ला निर्दलीय, अनिता श्रीवास्तव निर्दलीय, पंकज शर्मा निर्दलीय, सर्वेश कुमार गुप्ता निर्दलीय।

लखनऊ पूर्व (15)
अनुराग सिंह भदौरिया सपा, आशीष कुमार सिन्हा बसपा, आशुतोष टण्डन गोपालजी भाजपा, मनोज तिवारी कांग्रेस, अविनाश भारती आज़ाद समाज पार्टी, आलोक सिंह आप, दिलीप कुमार रस्तोगी बहुजन मुक्ति पार्टी, नैमिष प्रताप नारायण सिंह राष्ट्रीय राष्ट्रवादी पार्टी, विजय लक्ष्मी जयसवाल गांधियन पीपुल्स पार्टी, विनय प्रकाश श्रीवास्तव भारतीय कृषक दल, रविकांत झा लोक दल, शिवा गुप्ता समाज सेवक पार्टी, अनुरोध श्रीवास्तव निर्दलीय, मृदुल कुमार श्रीवास्तव निर्दलीय, मोनिका सिंह निर्दलीय।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed