{"_id":"6a8e03fd1553ca973d0e9c18","slug":"53400-adolescent-girls-vaccinated-against-a-target-of-59000-lucknow-news-c-13-lko1070-1891301-2026-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: 59 हजार लक्ष्य के सापेक्ष 53400 किशोरियों को लगी वैक्सीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: 59 हजार लक्ष्य के सापेक्ष 53400 किशोरियों को लगी वैक्सीन
विज्ञापन
एचपीवी टीका।
लखनऊ। सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए राजधानी में अब तक लक्ष्य के सापेक्ष 53,400 किशोरियों का टीकाकरण हो चुका है। मंगलवार को केजीएमयू के स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग (क्वीन मेरी अस्पताल) में स्वास्थ्य विभाग ने विशेष टीकाकरण शिविर लगाया। इसमें 16 किशोरियों को निशुल्क एचपीवी टीका लगाया गया।
सीएमओ डॉ. एनबी सिंह ने बताया कि जिले में 14 से 15 वर्ष की किशोरियों के टीकाकरण को प्राथमिकता दी जा रही है। तीन माह का विशेष अभियान अप्रैल से शुरू किया गया था। लखनऊ के लिए 59 हजार किशोरियों के टीकाकरण का लक्ष्य है। डॉ. एनबी सिंह ने बताया कि सभी स्वास्थ्य केंद्रों में कार्यदिवसों में किशोरियों को एचपीवी टीका लगाया जा रहा है। अभिभावकों से अपील है कि निर्धारित आयु वर्ग की किशोरियों का समय पर टीकाकरण जरूर कराएं।
क्वीनमेरी की विभागाध्यक्ष डॉ. अंजू अग्रवाल ने कहा कि एचपीवी टीकाकरण सर्वाइकल कैंसर से बचाव का सुरक्षित और प्रभावी माध्यम है। किशोरावस्था में टीका लगने से भविष्य में संक्रमण के जोखिम को कम किया जा सकता है। शिविर में डॉ. सुजाता देव, डॉ. रेखा सचान, उप जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. विनय कुमार, सीएचसी सिल्वर जुबली की प्रभारी डॉ. प्रियंका यादव समेत डॉक्टर व पैरामेडिकल स्टाफ मौजूद रहे।