फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   मामूली झड़प के बीच 53.48 फीसदी मतदान

मामूली झड़प के बीच 53.48 फीसदी मतदान

Tue, 07 May 2019 12:03 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 07 May 2019 12:03 AM IST
विज्ञापन
मामूली झड़प के बीच 53.48 फीसदी मतदान
मामूली झड़प के बीच 53.48 फीसदी मतदान
विज्ञापन


गौरीगंज। 17वीं लोकसभा के लिए सोमवार को अमेठी संसदीय क्षेत्र में छिटपुट झड़पों के बीच 53.48 फीसदी मतदान हुआ। अमेठी विधानसभा क्षेत्र के घाटमपुर दुआरा में कांग्रेसियों ने भाजपा के बूथ अध्यक्ष को पीटकर लहूलुहान कर दिया तो तिलोई के धरमे बूथ पर भाजपाई पुलिस वालों से भिड़ गए। कुल मिलाकर चुनाव तकरीबन शांतिपूर्ण रहा।

अमेठी संसदीय क्षेत्र में सोमवार को 17वीं लोकसभा के लिए वोट डाले गए। ईवीएम की खराबी वाले बूथों को छोड़कर मतदान सुबह सात बजे शुरू हो गया।

चुनाव शुरू होने से पहले ही मुंशीगंज थाना क्षेत्र के घाटमपुर दुआरा गांव में भाजपा के बूथ अध्यक्ष दिनेश कुमार सिंह की कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पिटाई कर दी। दिनेश का आरोप है कि सुबह छह बजे जब वे एजेंट बनने के लिए बूथ पर जा रहे थे।
विज्ञापन


तभी गांव के अभय प्रताप सिंह ने उन्हें रोका और भाजपा का एजेंट बनने व वोट देने से मना किया। उनके मना करने पर अभय ने लोहे के रॉड से हमला कर दिया। हमले में दिनेश गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


शोर सुनकर मौके पर पहुंचे दिनेश के परिवारीजनों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया जहां उनका इलाज चल रहा है। दिनेश की तहरीर पर पुलिस ने अभय के खिलाफ मारपीट का केस दर्ज किया है।

दूसरी घटना तिलोई तहसील के धरमे बूथ पर हुई। यहां बूथ के अंदर जाने को लेकर भाजपा कार्यकर्ता पुलिस वालों से भिड़ गए। पुलिस वालों के दौड़ाने के बाद भाजपा कार्यकर्ता मौके से चले गए जिससे विवाद शांत हो गया।

अधिकारियों की चौकसी के बावजूद कई अन्य बूथों पर भी कांग्रेस व भाजपा की ओर से बनाए गए बूथ एजेंटों में आपस में तू-तू मैं-मैं हुई तो कुछ जगहों पर पुलिस की सख्ती लोगों पर भारी पड़ी।


कंट्रोल रूप से प्राप्त जानकारी के अनुसार अमेठी संसदीय क्षेत्र में छह बजे तक कुल 53.48 फीसदी मतदान हुआ। लोकसभा चुनाव 2014 में अमेठी संसदीय क्षेत्र में कुल 55.8 व 2009 में 45.16 फीसदी मतदान हुआ था। तकरीबन शांतिपूर्वक मतदान संपन्न होने पर प्रशासन ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed