{"_id":"5ccf2cdcbdec220766494cba","slug":"51557081308-lucknow-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच करोड़ की गाड़ियों में घूम रहे कंडे उठाने वाले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच करोड़ की गाड़ियों में घूम रहे कंडे उठाने वाले
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कंडे उठाने वाले पांच करोड़ की गाड़ियों में घूम रहे
सुल्तानपुर। अपनी मां मेनका गांधी के चुनाव प्रचार में आए भाजपा सांसद वरुण गांधी ने बिना नाम लिए सपा और बसपा को गंभीर आरोप लगाए। बल्दीराय में शनिवार को एक नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि जो गोबर के कंडे उठाते थे आज वे पांच करोड़ रुपये की गाड़ियों से घूम रहे हैं।
सवालिया लहजे में कहा यह पब्लिक का पैसा है या इनके दादा का। इनकी सोच है कि देश पर कब्जा करो व अपनी जेबें भरो। उन्होंने दोनों पार्टियों पर पाकिस्तान परस्त होने का भी आरोप लगाया।
उसी का श्राप है कि एक बेटे ने बाप को घर से निकाल दिया। उन्होंने कहा कि आप लोग पूरे समाज को एक करिए। देशभक्ति की गूंज नजर आनी चाहिए। आप भारत मां के नाम पर वोट करिए।
विज्ञापन
रविवार को उन्होंने सदर विधानसभा क्षेत्र के शुकुलदुलैचा, अहदा, मलिकपुर बखरा खड़सरा समेत 15 नुक्कड़ सभाओं को संबोधित करते हुए पाकिस्तान को जूते से कुचलने वाला मोदी को पहला प्रधानमंत्री बताया।
इस चुनाव से तय होगा कि भारत विश्व गुरू बनेगा या फिर नीचे जाएगा। मोदी को गौरव बताते हुए कहा कि उन्होंने ईमानदारी से काम किया है। मेरी मां मेनका गांधी ने अपने राजनीतिक जीवन में ईमानदारी की मिसाल पेश की है।
इस बीच वरुण गांधी के इस बयान पर सपा सांसद धर्मेंद्र यादव ने ट्वीट किया है कि सैफई वाले हल चलाना भी जानते हैं और हुकूमत चलाना भी।
लेकिन वरुण गांधी जैसे लोग हमेशा सामंतशाही सोच के पक्षधर रहे हैं। अभी कुछ दिन पहले तक गठबंधन से टिकट की जुगत में थे अब सामने हार देखकर बौखला गये हैं।