फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   पीपीपी मॉडल से होगा अयोध्या का विकास

पीपीपी मॉडल से होगा अयोध्या का विकास

Sun, 08 Jul 2018 12:16 AM IST
Updated Sun, 08 Jul 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
पीपीपी मॉडल से होगा अयोध्या का विकास
अयोध्या। प्रदेश शासन के विशेष सलाहकार आदित्य विद्यासागर के नेतृत्व में कॉर्पोरेट जगत से जुड़ी एक टीम ने शनिवार को अयोध्या पहुंचकर विभिन्न स्थलों का निरीक्षण कर विकास का खाका खींचा। टीम ने राम की पैड़ी, मणिपर्वत, विद्याकुंड सहित अन्य स्थलों को देखा और इनके विकास के संभावनाओं के बारे में जानकारी ली। टीम के सदस्यों के अनुसार इन स्थलों के विकास के लिए क्या किया जा सकता है, एक प्रोजेक्ट बजाकर शीघ्र ही प्रदेश सरकार को सौंपा जाएगा। इसके बाद मुख्यमंत्री का अनुमोदन होते ही कॉर्पोरेट सेक्टर की मदद से काम शुरू होगा। अयोध्या का विकास पीपीपी मॉडल के जरिए करने की योजना बन रही है। अयोध्या तीर्थ विकास क्षेत्र परिषद का गठन भी इसी उद्देश्य से किया जा रहा है। जिसको लेकर नगर निगम के साथ उद्योग घराने की टीमें योजना बना रही हैं।
विज्ञापन

इससे पूर्व भी प्रदेश शासन के विशेष सलाहकार आदित्य विद्यासागर के नेतृत्व में कॉपोरेट जगत से जुड़ी एक टीम ने अयोध्या का विभिन्न स्थलों का निरीक्षण किया था। उसी क्रम में शनिवार को भी निरीक्षण किया गया। टीम ने सबसे पहले राम की पैड़ी का निरीक्षण किया। पैड़ी के जल प्रवाह को कैसे अविरल बनाया जाए, इसके लिए जानकारी हासिल की। टीम ने विद्याकुंड का निरीक्षण किया। बताया गया कि ऐतिहासिक विद्याकुंड का सौंदर्यीकरण किया जाएगा। जिसके तहत कुंड पर प्रकाश की व्यवस्था एवं पानी के निकास को लेकर रूपरेखा तैयार की जाएगी। कुंड के चारों ओर छोटे-छोटे पार्क बनाए जाएंगे, प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त की जाएगी, जिससे कुंड की सूरत निखरेगी। वहीं पौराणिक मणिपर्वत के संरक्षण एवं सौंदर्यीकरण को लेकर भी रूपरेखा टीम द्वारा तैयार की जा रही है। निरीक्षण के दौरान मुख्य स्वास्थ्य एवं सफाई निरीक्षक विमल मिश्र, स्वास्थ्य प्रभारी मनोज पांडेय, सफाई निरीक्षक प्रदीप वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed