{"_id":"5b0af2ff4f1c1ba66e8b4dc4","slug":"51527444223-lucknow-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार करोड़ से बनाई जाएंगी सड़कें, 40 हजार को राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार करोड़ से बनाई जाएंगी सड़कें, 40 हजार को राहत
Updated Sun, 27 May 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीतापुर। अब गांजर के बाशिंदों को ऊबड़-खाबड़ रास्तों पर सफर नहीं करना पड़ेगा। उन्हें आवागमन की बेहतर सुविधा मिलेगी। इसके लिए विकास खंड रेउसा के तीन गांवों परसिया, बिलौटा और घुमई में डामरयुक्त सड़कों का निर्माण कराया जाएगा। मुख्यमंत्री से मंजूरी मिलने के बाद ये सड़कें लोक निर्माण विभाग की ओर से बनवाई जाएंगी। इस पर करीब चार करोड़ दस लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। सड़कों के निर्माण के बाद क्षेत्र के 40 हजार लोगों को आवागमन की बेहतर सुविधा मिलने लगेगी।
सीतापुर जनपद के विकास खंड रेउसा के सुदूरवर्ती इलाकों की ग्राम पंचायत परसिया, बिलौटा और घुमई में सड़कें खस्ताहाल हैं। जिस कारण यहां के लोगों को आवागमन में दिक्कतें होती थीं। इन गांवों के लोगों की ओर से लंबे समय से सड़कों का निर्माण कराने की मांग की जा रही थी। जनता की मांग को देखते हुए सेवता विधायक ज्ञान तिवारी ने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को यहां की तीन गांवों की डामरयुक्त सड़कों का प्रस्ताव किया था। बाद में लोक निर्माण विभाग ने सभी सड़कों का स्टीमेट तैयार कर उसे मंजूरी को भेजा था। इस पर शासन ने न सिर्फ मुहर लगा दी है, बल्कि इसके लिए बजट भी जारी कर दिया है। बजट मिलने के बाद अब रेउसा ब्लॉक की ग्राम पंचायत परसिया, बिलौटा और घुमई में डामरयुक्त सड़कों का निर्माण कराया जाएगा। तीन सड़कों के निर्माण पर चार करोड़ दस लाख रुपये व्यय किए जाएंगे। इन तीनों सड़कों के निर्माण के बाद ग्राम पंचायतों की 40 हजार आबादी के साथ-साथ आसपास के गांवों के लोगों को भी आवागमन की बेहतर सुविधा मिलने लगेगी।
पूजन कर विधायक ने किया सड़कों का शिलान्यास
सीतापुर। विकास खंड रेउसा में चार करोड़ से बनने वाली तीन डामरयुक्त सड़कों का रविवार को सेवता विधायक ज्ञान तिवारी ने हवन-पूजन कर शिलान्यास किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि पूर्ववर्ती सरकारों में ग्रामीण विभिन्न कारणों से गुणवत्ता वाली सड़कों के निर्माण के लिए दबाव नहीं बना पाते थे। भाजपा सरकार में सड़कों की गुणवत्ता ही अहम मुद्दा है। शासन और प्रशासन पूरी तरह नागरिकों के साथ है। उन्होंने कहा कि सेवता विधानसभा प्रदेश की सबसे पिछड़ी विधानसभा में आती है। यहां हुए अब तक के जनप्रतिनिधियों ने विकास की ओर ध्यान नहीं दिया। जिस कारण गांजर और गरीब होता चला गया। विधायक ने कहा कि क्षेत्र में बाढ़ बचाव के काम कराए जा रहे हैं। विधायक ने मोदी सरकार के चार वर्ष पूरे होने पर ग्रामीणों को केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं की जानकारी भी दी। इस मौके पर विधायक प्रतिनिधि ओमप्रकाश मिश्रा, रामस्वरूप भार्गव, अशोक वाजपेई, ब्रह्म प्रकाश त्रिपाठी, आरसी अवस्थी, राजाराम निषाद, दिव्यांश आदि मौजूूद रहे।