फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   आग लगने से 16 मकान राख

आग लगने से 16 मकान राख

Thu, 19 Apr 2018 11:04 PM IST
Updated Thu, 19 Apr 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
आग लगने से 16 मकान राख
महराजगंज तराई (बलरामपुर)। थाना क्षेत्र के दो गांवों में बुधवार की रात आग लगने से 16 मकान व उनमें रखा सारा सामान जल गया। आग की चपेट में आकर चार मवेशी गंभीर रूप से झुलस गए। घरों में रखी 13 हजार नकदी भी आग की भेंट चढ़ गई। ग्रामीणों ने किसी तरह आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

महराजगंज तराई थाना क्षेत्र के धनौढ़ा निवासी रामसागर ने बताया कि उनके गांव में बीती रात अज्ञात कारणों से बच्छराज के घर में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने अंकित पांडेय, सत्य नरायन, बनारस, पाटेश्वरी, संगमलाल, रामसागर, शुभकरन व नानबाबू के घर को भी चपेट में ले लिया, जिससे उनमें रखा सारा सामान जल गया। आग से नानबाबू के आठ हजार व बच्छराज के पांच हजार रुपये भी जल गए। बच्छराज के तीन मवेशी भी गंभीर रूप से झुलस गए और दो साइकिलें भी जल गईं। ग्रामीणों ने किसी तरह आग बुझाई। बताया कि सूचना के बाद भी दमकल कर्मियों की टीम गांव नहीं पहुंची। हल्का लेखपाल ओमप्रकाश पांडेय ने बताया कि उन्होंने क्षति का आकलन कर रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेज दी है। उधर, इसी थाना क्षेत्र के बसंतपुर गांव के मजरा जनकपुर में बीती रात 10 बजे आग लग गई। अज्ञात कारणों से मुकेश के घर में लगी आग से दिनेश, अर्जुन, विक्रम, जोखू, माता प्रसाद व राजन के घर भी जलकर राख हो गए। हल्का लेखपाल सुजीत श्रीवास्तव ने बताया कि क्षति का आकलन कर रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेज दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed