{"_id":"5ac912404f1c1bf1618b6144","slug":"51523126848-lucknow-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंधी के बीच बूंदाबांदी, फसलें तबाह, बिजली गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंधी के बीच बूंदाबांदी, फसलें तबाह, बिजली गुल
Updated Sun, 08 Apr 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
आंधी के बीच बूंदाबांदी, फसलें तबाह, बिजली गुल
रायबरेली। जिले में शुक्रवार की रात आई तेज आंधी के साथ हल्की बूंदाबांदी हुई। इससे जहां गेहूं की फसल धराशायी हो गई वहीं आम की फसल को भी नुकसान हुआ।
शहर से लेकर ग्रामीण अंचलों में बिजली बाधित रही। कई जगह बिजली के पोल उखड़ गए तो कई जगह तार टूट गए। ग्रामीण अंचल के करीब ढाई लाख उपभोक्ताआ परेशान रहे बिजली न रहने से पानी की आपूर्ति भी प्रभावित रही।
बता दें कि इस बार डेढ़ लाख हेक्टेयर क्षेत्रफल पर गेहूं की बोवाई की गई थी। साढ़े तीन लाख किसानों ने अब गेहूं की फसल की कटाई-मड़ाई का कार्य शुरू कर दिया है लेकिन शुक्रवार रात में अचानक मौसम का मिजाज बदल गया।
तेज आंधी के साथ बूंदाबांदी शुरू हो गई। जिससे गेहूं की फसल नरम हो गई इसलिए मड़ाई व कटाई का कार्य ठप हो गया। यही नहीं आंधी के कारण आम के पेड़ों में लगी अमियां भी जमीन में गिर गईं। इससे बागवान मालिकों को भी नुकसान हुआ।
विज्ञापन
आंधी आने से जिलेभर के 40 विद्युत उपकेंद्रों की बिजली ट्रांसमिशन से बंद कर दी गई थी। कई जगह पेड़ की डालें लाइनों के ऊपर गिर गईं तो कहीं बिजली के पोल उखड़ गए।
आंधी थमने पर जब आपूर्ति शुरू की गई तो आपूर्ति शुरू नहीं हो सकी। ग्रामीण आंचलों की छोड़िए शहर की बिजली आपूर्ति ठप रही।
इंदिरा नगर और प्रगतिपुरम की बिजली ठप रही। ऊंचाहार, जगतपुर, ऊंचाहार तहसील की 33 केवी लाइनों में फॉल्ट आने से बिजली आपूर्ति शाम पांच बजे तक ठप रही। डलमऊ क्षेत्र में पखरौली के पास अंडरग्राउंड केबल खराब होने से गदागंज, उत्तरपारा उपकेंद्र की बिजली ठप रही।