फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   कब्जे की शिकायत करने पर फूंक दिया ग्रामीण का घर

कब्जे की शिकायत करने पर फूंक दिया ग्रामीण का घर

Thu, 05 Apr 2018 11:16 PM IST
Updated Thu, 05 Apr 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
कब्जे की शिकायत करने पर फूंक दिया ग्रामीण का घर
नवाबगंज (गोंडा)। थाना क्षेत्र के हरिहरपुर गांव में चकमार्ग पर कब्जे की शिकायत करना एक व्यक्ति को महंगा पड़ गया। चकमार्ग पर कब्जा करने वाले ने गुुरुवार की सुबह शिकायतकर्ता के छप्पर का घर फूंक दिया। पीड़ित आग बुझाने दौड़ा तो उससे मारपीट का प्रयास किया गया। इस मामले में पीड़ित ने थाना नवाबगंज में चार लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। वहीं, पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन

नवाबगंज थाना क्षेत्र के हरिहरपुर गांव के मजरा मफिया के रहने वाले श्यामलाल ने बताया कि गांव के एक व्यक्ति ने चकमार्ग की जमीन पर कब्जा करके उस पर मकान बना लिया है। उसे रोकने का प्रयास किया गया तो उसने धमकी दी। श्यामलाल के मुताबिक उसने एसडीएम तरबगंज से चकमार्ग पर कब्जे की शिकायत की थी। इससे कब्जेदार ने रंजिशन सुबह उसके छप्पर के घर में आग लगा दी। जिस समय छप्पर में आग लगाई गई, वह पास के खेत में गेहूं काटने गया था। उसके छोटे भाई की पत्नी घर में खाना पका रही थी। मगर किसी तरह से लोगों ने दौड़कर छप्पर से उसे और बच्चे को निकाला, जिससे दोनों आग से बच गए। श्यामलाल ने बताया कि जब वह आग बुझाने दौड़ा तो आरोपियों ने उससे मारपीट करने का प्रयास किया। आग से गृहस्थी का सारा सामान जलकर राख हो गया। श्यामलाल ने थाना नवाबगंज में चार लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। थानाध्यक्ष नवाबगंज सदानंद सिंह का कहना है कि उन्हें तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed