{"_id":"5abfbf254f1c1bd3618b4af8","slug":"51522515749-lucknow-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिवारीजनों को बेहोश कर लूट लिए जेवर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परिवारीजनों को बेहोश कर लूट लिए जेवर
Updated Sat, 31 Mar 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फैजाबाद। आवास विकास अमानीगंज कॉलोनी फेज-2 स्थित एक मकान में आलमारी का ताला बनाने आए दो लोगों ने जहरीली गैस छोड़कर परिवारीजनों को बेहोश कर दिया और लाखों के आभूषण लूट लिए। पीड़ित का आरोप है कि पुलिस को तहरीर दी है लेकिन घटना के पांच दिन बाद भी पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया है।
आवास विकास कॉलोनी फेज-2 के मकान नंबर 730 में रहने वाले संत सेवक शुक्ला ने पुलिस को बताया कि 27 मार्च को घर के बाहर दो लोग आए और ताला बनवाने की बात कही। इस पर उन्होंने अपनी बहू आराधना की आलमारी का ताला बनाने की बात कही। ताला बनाने के दौरान उसमें से एक व्यक्ति ने कमरे में कोई जहरीली गैस छोड़ दी जिससे घर के लोग बेहोश हो गए। होश आने पर उन्होंने देखा कि आलमारी खुली थी और उसमें रखे लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवर समेत अन्य सामान गायब था। उन्होंने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची यूपी-100 की पीआरवी ने घटनास्थल की जांच की। कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज नहीं होने पर पीड़ित ने एसएसपी से शिकायत करने की बात कही। वहीं नगर कोतवाल अमर सिंह का कहना है कि उन्हें कोई तहरीर नहीं मिली है अगर मिली होती तो कार्रवाई अवश्य की जाती।