{"_id":"5a677f934f1c1b86268b5f2f","slug":"51516732307-lucknow-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेधावी के घर से स्कूल तक बनेगी पक्की सड़क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेधावी के घर से स्कूल तक बनेगी पक्की सड़क
Updated Wed, 24 Jan 2018 12:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी। ‘अमर उजाला फाउंडेशन’ द्वारा लखनऊ में आयोजित मेधावियों के सम्मान समारोह में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने टॉपर्स के गांवों को पक्की सड़क से जोड़ने का जो वादा किया था, वो पूरा होने जा रहा है। शासन ने सड़कें बनवाने के प्रस्ताव की मंजूरी के साथ ही बजट जारी कर दिया है। इसके तहत देवा की मेधावी छात्रा आमिना खातून के घर से विद्यालय तक सड़क निर्माण को मंजूरी मिलने के साथ ही बजट भी जारी हो गया है।
मालूम हो कि, ‘अमर उजाला फाउंडेशन’ ने कुछ माह पूर्व यूपी बोर्ड परीक्षा में परचम लहराने वाले मेधावियों का लखनऊ में सम्मान समारोह आयोजित किया था। समारोह में मुख्य अतिथि उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सभी टॉपरों के गांवों को पक्की सड़क से जोड़ने की सौगात दी थी। इसमें जिले से कक्षा दस की टॉपर प्रगति सिंह निवासी नींदनपुर, प्रियांशु वर्मा निवासी टाड़पुरवा गोठिया व आमिना खातून निवासी हुज्जाजी पूर्वी मोहल्ला देवा ने भी हिस्सा लिया था। शासन ने जिले की तीनों मेधावियों के गांवों का सत्यापन कराया तो पता चला कि ये सभी गांव पहले से ही पक्की सड़क से जुड़े हैं। देवा कस्बे की रहने वाली मेधावी आमिना खातून ने उपमुख्यमंत्री को पत्र भेजकर नरैनी गांव स्थित प्रतिभा शिक्षा निकेतन इंटर कॉलेज तक पक्की सड़क बनवाने की मांग की थी। जिसे उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने मंजूरी दे दी।
लोक निर्माण विभाग, खंड तीन के अधिशासी अभियंता ओपी सोनकर ने बताया कि, आमिना का घर देवा कस्बे में है और पहले से ही पक्की सड़क से जुड़ा है। आमिना की मांग पर उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने उसके घर से नरैनी स्थित कॉलेज तक 1.15 किलोमीटर सड़क निर्माण की मंजूरी दे दी है। इसके लिए 81 लाख 62 हजार रुपये बजट भी मिल गया है। जल्द ही सड़क निर्माण शुरू कराया जाएगा।