{"_id":"5a258a4e4f1c1bd0408bab81","slug":"51512409678-lucknow-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क पर मवेशी आने से पलटी कार, पांच घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क पर मवेशी आने से पलटी कार, पांच घायल
Updated Mon, 04 Dec 2017 11:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेउसा (सीतापुर)। थाना क्षेत्र में सोमवार को एक कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में बहराइच जिले के एक ही परिवार के पांच लोग घायल हो गए। दो घायलों को नाजुक हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया है। हादसे का कारण सड़क पर अचानक एक पशु का आ जाना बताया जा रहा है।
बहराइच जिले के कैसरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम शहर पुरवा निवासी अमन (22) अपने परिवारीजनों के साथ वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बिसवां के सेठगंज गया था। वहां पर कार्यक्रम निपटाने के बाद अमन सोमवार को परिवारीजनों के साथ कार से अपने घर के लिए चल दिया। रास्ते में रेउसा-बिसवां मार्ग पर काशीपुर गांव के पास एक पशु अचानक सड़क पर आ गया। इस वजह से चालक वाहन पर से अपना नियंत्रण खो बैठा और कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे को देखते ही पास गांव के लोगों ने दौड़कर मदद की और कार में मौजूद लोगों को बाहर निकाला। हादसे में कार सवार अमन समेत परिवार की अंशिका देवी (20), शालू (17), महक (12), मालती देवी (40) घायल हो गई। घायलों को कस्बे की सीएचसी में भर्ती कराया गया। यहां पर डॉक्टरों ने मालती मौर्य व अमन की नाजुक हालत देख उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया।