{"_id":"5a1c5a2d4f1c1b79548c01f7","slug":"51511807533-lucknow-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत
Updated Tue, 28 Nov 2017 12:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोंडा। गोंडा-बेलसर मार्ग पर एस्सार पेट्रोल पंप के समीप रविवार की रात में अज्ञात वाहन ने दुकान से घर लौट रहे एक बाइक सवार युवक को ठोकर मार दी। इस हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। इस मामले में युवक की पत्नी ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
कोतवाली देहात क्षेत्र के लौव्वाटेपरा गांव के रहने वाला करन सिंह (30) रगडग़ंज बाजार स्थित एक इलेक्ट्रानिक की दुकान पर नौकरी करता था। रविवार की रात करीब आठ बजे वह दुकान से काम खत्म करने के बाद अपने गांव लौट रहा था। गोंडा×बेलसर मार्ग पर वह एस्सर पेट्रोल पंप के समीप पहुंचा ही था कि किसी अज्ञात वाहन ने उसे ठोकर मार दी। इस हादसे में करन की मौके पर ही मौत हो गई। रात में सुचना मिलने पर चौकी प्रभारी रगडग़ंज संतोष सिंह मौके पर पहुंचे और करन के परिवार वालों को हादसे की सूचना दी। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इस मामले में करन की पत्नी कंचन की तहरीर पर पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। इस हादसे में हुई करन की मौत से उसके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है और पूरे गांव में मातम का माहौल है।