फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   51 people fell ill after consuming rasgulla in marriage party in barabanki

बाराबंकीः शादी समारोह में रसगुल्ले खाने से 51 लोग बीमार, स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कंप

Thu, 16 May 2019 12:53 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, बाराबंकी
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, बाराबंकी Published by: ishwar ashish Updated Thu, 16 May 2019 12:53 PM IST
विज्ञापन
51 people fell ill after consuming rasgulla in marriage party in barabanki
डेमो

बाराबंकी में वैवाहिक समारोह में देर रात खाना खाने के बाद भोर में 51 लोगाें को उल्टी-दस्त आने लगे। फूड पॉइजनिंग का शिकार हुए इन लोगों में से 40 लोगों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। इतनी बड़ी संख्या में लोगों को फूड पॉइजनिंग होने की सूचना से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया।

विज्ञापन


आनन-फानन में डॉक्टरों की टीम ने इन सभी का उपचार शुरू किया। एडिशनल सीएमओ व एएसपी ने सीएचसी पर पहुंचकर बीमार लोगों का हालचाल लिया। सीएचसी अधीक्षक ने खराब रसगुल्ले को फूड पॉइजनिंग की वजह बताया है।
विज्ञापन


देवा के ग्राम इब्राहिमपुर कला के मजरे मुर्तजा नगर में मंगलवार रात ब्रजलाल की पुत्री रेखा की बरात फतेहपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम टेढ़वा से आई थी। देर रात तक मांगलिक कार्यक्रमों के बीच लोगों ने खाना खाया। बताते हैं कि बुधवार भोर से ही दर्जनों लोगों को एक साथ उल्टी-दस्त आने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले तो लोग इसे सामान्य प्रक्रिया समझते रहे। बाद में किसी ने इसकी सूचना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर दी। जिसके बाद सीएचसी अधीक्षक डॉ. अनूप सैनी, एमपी यादव, विजेंद्र सिंह की टीम गांव पहुंच गई। डॉ अनूप कुमार सैनी ने बताया कि फूड पॉइजनिंग होने  पर 51 लोग बीमार हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed