फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   51% left the field before the exam

Lucknow News: 51 फीसदी ने इम्तिहान से पहले छोड़ा मैदान

Mon, 28 Jul 2025 02:19 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Mon, 28 Jul 2025 02:19 AM IST
विज्ञापन
51% left the field before the exam
चारबाग स्थित एपी सेन गर्ल्स कॉलेज में रविवार सुबह बायोमेट्रिक के बाद छात्र-छात्राओं को परीक्षा
लखनऊ। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित समीक्षा अधिकारी (आरओ) और सहायक समीक्षा अधिकारी (एआरओ) की प्रारंभिक परीक्षा रविवार को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। राजधानी में कुल 129 परीक्षा केंद्रों पर हजारों प्रतियोगियों ने हिस्सा लिया। परीक्षा में सिर्फ 48.80 प्रतिशत अभ्यर्थियों ने ही परीक्षा दी।
विज्ञापन

परीक्षा के लिए नोडल बनाई गईं एडीएम नागरिक आपूर्ति ज्योति गौतम ने बताया कि लखनऊ में कुल 61,501 अभ्यर्थियों को परीक्षा देनी थी, जिसमें 30,066 अभ्यर्थियों ने ही परीक्षा दी। 31,440 अभ्यर्थी परीक्षा से अनुपस्थित रहे। परीक्षा सकुशल संपन्न हुई।
विज्ञापन


प्रतिभागियों के अनुसार, परीक्षा में हिंदी विषय ने राहत दी। पर्यायवाची, विलोम और व्याकरण जैसे प्रश्न अपेक्षाकृत आसान रहे, जिससे परीक्षा का तनाव कुछ हद तक कम हुआ। दूसरी ओर, सामान्य अध्ययन, इतिहास और राजनीति विज्ञान से जुड़े प्रश्नों ने प्रतिभागियों को गहराई से सोचने को विवश किया। करेंट अफेयर्स और उत्तर प्रदेश से संबंधित सवाल इस बार अधिक संख्या में पूछे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पहले परीक्षा का आयोजन सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक हुआ, जबकि रिपोर्टिंग का समय सुबह 8 बजे निर्धारित था। 9 बजे केंद्रों के दरवाजे बंद कर दिए गए। परीक्षा की पारदर्शिता बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन सक्रिय रहा। जिलाधिकारी विशाख जी अय्यर ने लखनऊ विश्वविद्यालय के पीजी ब्लॉक में पहुंचकर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।


सिविल डिफेंस के वॉलिंटियर ने किया सहयोग
सिविल डिफेंस वॉलिंटियर ने परीक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वॉलिंटियर रामगोपाल सिंह ने अभ्यर्थियों को केंद्र भेजने में मदद की। बड़ी संख्या में वार्डनों ने कर्तव्यों का निर्वहन किया। कैंप में एडीएम, डीसीपी पश्चिम, एडीसीपी, डिप्टी डिविजनल वार्डन, स्टॉफ ऑफिसर टू चीफ वार्डन, डिविजनल वार्डन, पोस्ट वार्डन एवं सेक्टर वार्डन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed