{"_id":"65fb146d838a6733b608be7e","slug":"51-company-pac-will-maintain-law-and-order-in-uttar-pradesh-2024-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: होली पर सुरक्षा बंदोबस्त के लिए जिलों को दिया 51 कंपनी पीएसी बल, आदेश जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: होली पर सुरक्षा बंदोबस्त के लिए जिलों को दिया 51 कंपनी पीएसी बल, आदेश जारी
Wed, 20 Mar 2024 10:23 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Wed, 20 Mar 2024 10:23 PM IST
सार
यूपी में होली पर कानून व्यवस्था और रेलवे स्टेशनों पर सुरक्षा के लिए 51 कंपनी पीएसी की बल दिया गया है। इस संबंध में आईजी पीएसी ने आदेश जारी कर दिया है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
विस्तार
होली पर पुख्ता सुरक्षा बंदोबस्त के लिए डीजीपी मुख्यालय के निर्देश पर पीएसी की 51 कंपनियां जिलों को दी गई हैं। ये कंपनियां 61 जिलों के साथ सात जिलों के जीआरपी को भी दी गई हैं, जो कानून-व्यवस्था और रेलवे स्टेशनों पर सुरक्षा का जिम्मा संभालेंगी।
विज्ञापन
इनमें पांच पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर, कानपुर, गाजियाबाद, आगरा और प्रयागराज भी शामिल हैं। इस बाबत आईजी पीएसी आशुतोष कुमार ने आदेश जारी किया है।
आदेश के मुताबिक कंपनियां 22 मार्च से 27 मार्च तक कानून-व्यवस्था संभालने में सहयोग करेंगी।