फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   50 villages will be connected by bus service, villagers will get relief

Lucknow News: बस सेवा से जुड़ेंगे 50 गांव, ग्रामीणों को मिलेगी राहत

Mon, 27 Mar 2023 01:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Mon, 27 Mar 2023 01:11 AM IST
विज्ञापन
50 villages will be connected by bus service, villagers will get relief
रायबरेली। अब ग्रामीण क्षेत्र को रोडवेज बसों सेवा से जोड़ा जाएगा। प्रत्येक ब्लॉक के गांवों में बसों का संचालन करने की तैयारी शुरू हो गई है। रायबरेली डिपो के अधिकारियों की ओर से बसों का संचालन करने का खाका तैयार कराया जा रहा है। प्रस्ताव तैयार होने के बाद उसे परिवहन मुख्यालय भेजा जाएगा। जल्द नई बसें आने के साथ ग्रामीणों को गंतव्य स्थान का सफर करने में आसानी मिलेगी।
विज्ञापन

जिले मेंं आज भी ऐसे गांव हैं, जहां पर बस सेवा नहीं हैं। इससे लोगों को जिला मुख्यालय या फिर अपनी मंजिल को जाने में परेशानी झेलनी पड़ती है। हकीकत ये है कि जिन गांवों में अभी तक आवागमन का पर्याप्त इंतजाम नहीं हैं वहां लोगों को मुश्किलों से जूझना पड़ पड़ रहा है। उन गांवों में अब परिवहन निगम की ओर से आमदनी को बढ़ाने और लोगों को राहत देने के लिए बसों का संचालन करेगा। ग्रामीण बस सेवा योजना के तहत पहले चरण में जिले के राही, सलोन, सतांव, खीरों, बछरावां, महरागंज, शिवगढ़, दीनशाहगौरा, ऊंचाहार, जगतपुर समेत अन्य ब्लॉक क्षेत्र के 50 गांवों में बस संचालन करने का प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है।
विज्ञापन


अप्रैल माह में मिलेंगी 50 अनुबंधित बसें
मौजूदा समय में रायबरेली डिपो कुल 146 बसों का बेड़ा है। इसमें रायबरेली डिपो की 65, जबकि अनुबंधित बसों की संख्या 81 है। डिपो में बसों की संख्या बढ़ाने के लिए अनुबंधित बसों का बेड़े में शामिल किया जा रहा है। अप्रैल माह में रायबरेली डिपो को करीब 50 अनुबंधित बसें मिलेंगी। इन अनुुबंधित बसों का संचालन ग्रामीण सेवा योजना के तहत उन गांवों में किया जाएगा, जहां पर अभी तक बसें नहीं जाती थीं। ऐसा होने से लोगों का आवागमन सुगम हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


रायबरेली डिपो से हटेंगी 22 पुरानी बसें
रायबरेली डिपो की ऐसी 22 बसें हैं, जो बहुत पुरानी हो गई हैं। मेंटेनेंस करके इन बसों को सड़कों पर दौड़ाया जा रहा है। छह माह में इन बसों की नीलामी प्रक्रिया कराकर रायबरेली डिपो के संचालन से हटा दिया जाएगा। इसके बदले परिवहन मुख्यालय से डिपो को नई 22 बसें मिलेेंगी।
नवरात्र और रमजान के चलते घटे यात्री
चैत्र नवरात्र और रमजान के चलते सरकारी बसों से सफर करने के लिए यात्रियों की संख्या घट गई है। इसका असर डिपो की आमदनी पर पड़ा है। अधिकारी बताते हैं कि प्रतिदिन 22 लाख की इनकम डिपो को होती थी। नवरात्र व रमजान के चलते यात्रियों की संख्या में कमी आई है। इस वजह से चार लाख रुपये प्रतिदिन का नुकसान हो रहा है।


ग्रामीण बस सेवा योजना के तहत गांवों को बस सेवा से जोड़़ा जाएगा। जिन गांवों में बस का संचालन नहीं हो रहा है, उन गांवों के लिए प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। 50 गांवों को बस से सेवा जोड़ा जाना है। ऐसा होने से ग्रामीण को भी आवागमन में लाभ मिल सकेगा।
एमएल केसरवानी, एआरएम, रायबरेली डिपो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed