फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   50 thousand rupees fraud with lady of west bengal

पश्चिम बंगाल की महिला से दवा के नाम पर 50 हजार रुपये ठगे

Fri, 14 May 2021 01:46 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 14 May 2021 01:46 AM IST
विज्ञापन
50 thousand rupees fraud with lady of west bengal
लखनऊ। गोमतीनगर पुलिस ने बृहस्पतिवार सुबह चिनहट के कमता बस स्टेशन के पास से एक जालसाज को दबोच लिया। जालसाज ने पश्चिम बंगाल की महिला को दवा व इंजेक्शन दिलाने के नाम पर 49,500 रुपये ठग लिए थे। पीड़िता की तहरीर पर बुधवार को मुकदमा दर्ज किया गया। इसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक गोमतीनगर केशव कुमार तिवारी के मुताबिक, पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद के गरिया निवासी सोमाना विस्वास को दवा और इंसुलिन इंजेक्शन की जरूरत थी। उसका संपर्क बिहार के भभुआ तरैथा निवासी अमरेंद्र सिंह से हुआ। अमरेंद्र ने दवा लेने के लिए सोमाना विस्वास को लखनऊ बुलाया। सोमाना के मुताबिक, वह लखनऊ पहुंची तो अमरेंद्र ने उनको नेहरू एन्क्लेव में बुलाया। वहां सोमाना से 49,500 रुपये लिए। इसके बाद भी दवा नहीं दी। पीड़िता ने ठगी होने के बाद गोमतीनगर पुलिस से संपर्क किया। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की। बृहस्पतिवार सुबह आरोपी कमता बस स्टेशन के पास से पकड़ लिया गया। आरोपी के पास से पुलिस ने 38,200 रुपये नकदी, एक तमंचा बरामद किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अवैध असलहा रखने का भी मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी लखनऊ के ग्रीन वुड अपार्टमेंट में रहता था।
विज्ञापन

मुर्शिदाबाद के कम्पाउंडर के जरिए हुआ संपर्क
पुलिस के मुताबिक, पीड़िता को सिस्ट की बीमारी है। उसे एक इंजेक्शन लगता है जो मुर्शिदाबाद में नहीं मिल रहा था। वह जिस डॉक्टर से इलाज करा रही थी। उसके कम्पाउंडर उत्तम का लखनऊ में रहने वाले अमरेंद्र सिंह से संपर्क था। उसी के जरिए अमरेंद्र से संपर्क हुआ था। पुलिस अमरेंद्र के मोबाइल की डिटेल खंगाल रही है। उसमें कई संदिग्ध चैटिंग भी मिली हैं जिसके जरिए कुछ अन्य लोगों तक पहुंचने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed