{"_id":"640f104f9346646943084049","slug":"50-thousand-goods-including-cash-were-stolen-from-two-shops-raebareli-news-c-13-1-126300-2023-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: दो दुकानों से नकदी समेत 50 हजार का माल उड़ाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: दो दुकानों से नकदी समेत 50 हजार का माल उड़ाया
Mon, 13 Mar 2023 05:30 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Mon, 13 Mar 2023 05:30 PM IST
विज्ञापन
फोटो संख्या 7
सलोन (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र में रविवार की रात चोरों ने दूध डेयरी और ऑटो पार्ट्स की दुकान से नगदी समेत 50 हजार रुपये का माल पार कर दिया। चोर सेंध लगाकर दुकानों के अंदर घुसे थे। सोमवार की सुबह जानकारी होने पर दहशत फैल गई।
उमरी गांव निवासी करुणेंद्र शुक्ला की गांव के निकट रेवहारा नहर के पास दूध कलेक्शन सेंटर (दूध डेयरी) और ठकुरन का पुरवा मजरे दरसवां गांव निवासी जयमल पटेल की ऑटो पार्टस एवं सर्विस सेंटर की दुकान है। शाम को दोनों लोग दुकानें बंद करके अपने-अपने घर चले गए।
रात में चोरों ने दुकानों में सेंध लगा दी। दूध डेयरी से 10 हजार नगद, एक इनवर्टर और ऑटो पार्ट्स की दुकान से मोबिल, वाहनों के उपकरण चुरा ले गए। दोनों दुकानों से 10 हजार की नगदी समेत 50 हजार रुपये की चोरी हुई है। कोतवाल बृजेश राय ने बताया कि तहरीर मिली है। केस दर्ज कर कार्रवाई कराई जा रही है।