{"_id":"62811724006dbc227e6fb49f","slug":"50-lakh-rupees-gold-found-in-toilet-of-a-plane","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ: विमान के शौचालय में मिला 50.80 लाख का सोना, शारजाह से लखनऊ पहुंची फ्लाइट में छिपाया गया था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ: विमान के शौचालय में मिला 50.80 लाख का सोना, शारजाह से लखनऊ पहुंची फ्लाइट में छिपाया गया था
Mon, 16 May 2022 12:03 AM IST
ishwar ashish
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 16 May 2022 12:03 AM IST
सार
शारजाह से लखनऊ पहुंची एक फ्लाइट में 50 लाख रुपये की कीमत का सोना बरामद हुआ है। ये किसका है अभी तक पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन
सोने की कीमत 50 लाख रुपये से ज्यादा है।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शारजाह से लखनऊ पहुंची फ्लाइट के शौचालय से कस्टम विभाग की टीम ने 50.80 लाख रुपये कीमत का सोना बरामद किया है। सोना कौन लाया इसका पता अभी नहीं चल सका है।
विज्ञापन
तस्कर की तलाश की जा रही है। शारजाह से रविवार को चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर इंडिगो की फ्लाइट संख्या 6ई-1412 पहुंची। यात्रियों के उतर जाने के बाद विमान की रूटीन जांच की जा रही थी। इसी दौरान शौचालय में एक पैकेट मिला। पैकेट को टेप से चिपकाया गया था।
विज्ञापन
टीम ने उस पैकेट को निकाला तो उसमें सोना पेस्ट के रूप में भरा हुआ था। कस्टम के अधिकारियों ने बताया कि शौचालय से मिले गोल्ड का पैकेट 977 ग्राम का है, जिसकी कीमत 50,80,400 रुपये है।
विज्ञापन