फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   50 KG charas and money recovered from Nepal border in Bahraich.

Bahraich: नेपाल सीमा पर कार में मिली 50 किलो चरस व तीन लाख की नकदी, कार चालक भागा

Sun, 19 Mar 2023 10:34 AM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Published by: ishwar ashish Updated Sun, 19 Mar 2023 10:34 AM IST
सार

बहराइच के रुपईडीहा में एसएसबी ने शनिवार रात चेंकिंग के दौरान भारी मात्रा में चरस व नकदी बरामद की है। चालक कार छोड़कर मौके से भाग खड़ा हुआ।

विज्ञापन
50 KG charas and money recovered from Nepal border in Bahraich.
प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

भारत- नेपाल सीमा पर रुपईडीहा के पास एसएसबी ने चेकिंग के दौरान शनिवार रात एक कार से 50 किलो चरस बरामद किया है साथ ही करीब तीन लाख रुपये की नकदी भी बरामद हुई है। इस दौरान मौके से चालक कार छोड़कर भाग निकला।

विज्ञापन


पुलिस और एसएसबी आरोपियों का पता लगाने का प्रयास कर रही है। पड़ोसी देश नेपाल का बॉर्डर करीब 105 किलोमीटर बिल्कुल खुला है। यह जिले में जंगल से लेकर रुपईडीहा समेत अन्य इलाकों से निकलता है ।
विज्ञापन


रुपईडीहा के साथ-साथ अन्य जगहों पर चेकिंग के लिए एसएसबी व स्थानीय पुलिस टीम में सक्रिय रहते हैं लेकिन इसके बावजूद नेपाल से चरस, स्मैक की तस्करी बड़े स्तर पर होती है। इसी का नतीजा रहा कि शनिवार रात एक कार से 50 किलो चरस की बड़ी खेप बरामद हुई साथ ही करीब तीन लाख रुपये की नकदी भी मिली है। रुपईडीहा कोतवाल श्रीधर पाठक ने इस बरामदगी की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि आरोपियों के बारे में पता लगाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed