फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   5 police officers who get out of turn promotion are on the basis of date

5 पुलिस उपाधीक्षकों को आउट ऑफ टर्न प्रमोशन की तिथि से दी थी वरिष्ठता

Tue, 02 Apr 2019 12:08 AM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ Published by: Amulya Rastogi Updated Tue, 02 Apr 2019 12:08 AM IST
विज्ञापन
5 police officers who get out of turn promotion are on the basis of date
Lucknow High Court
हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने आउट ऑफ टर्न प्रमोशन के मामले में अपना आदेश 5 पुलिस उपाधीक्षकों विनोद सिंह सिरोही, हरिमोहन सिंह, उमेश नाथ मिश्र, राजेश कुमार द्विवेदी व एक अन्य की विशेष अपील पर दिया। अपीलकर्ताओं के अधिवक्ता समीर कालिया के मुताबिक वर्ष 1994 से 2014 के बीच में राज्य सरकार की दरोगाओं के आउट ऑफ टर्न प्रमोशन की नीति रही। 
विज्ञापन


इसके तहत कई दरोगा से इंस्पेक्टर व कई इंस्पेक्टर से पुलिस उपाधीक्षक हो गए। वर्ष 2015 में शासन ने एक नीतिगत निर्णय के तहत इन्हें आउट आफ टर्न प्रमोशन की तिथि से वरिष्ठता देने का निर्णय किया।
विज्ञापन


अधिवक्ता ने बताया कि इससे प्रभावित हुए कुछ पुलिसकर्मियों ने इस निर्णय को एकल न्यायाधीश के समक्ष चुनौती दी थी। एकल पीठ ने सरकार के 23 जुलाई, 2015 के शासनादेश (आउट ऑफ टर्न प्रमोशन की तिथि से वरिष्ठता), 29 जुलाई के परिणामी आदेश समेत 24 फरवरी, 2016 की वरिष्ठता सूची को रद्द कर दिया था। साथ ही दो माह में संबंधित नियमों के तहत नए सिरे से वरिष्ठता सूची बनाने के आदेश दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके खिलाफ पांचों पुलिस उपाधीक्षकों ने विशेष अपीलें दायर की थी। उनका कहना था कि एकल पीठ के फैसले से उनके हित प्रभावित होंगे क्योंकि नई वरिष्ठता सूची बनने से उनकी वरिष्ठता पर भी असर पड़ेगा। उधर विशेष अपील का विपक्षी पक्षकारों की तरफ से विरोध किया गया। 

इस पर खंडपीठ ने एकल न्यायाधीश के 20 फरवरी, 2019 के (पैरा 39) के आदेश के अमल पर रोक लगा दी। साथ ही कहा है कि अपीलकर्ता अगली तारीख तक अपने आउट ऑफ टर्न प्रमोशन के आधार पर किसी आगे मिलने वाले लाभ के हकदार नहीं होंगे। अगली सुनवाई 6 मई से शुरू होने वाले हफ्ते में नियत की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed