यूपीः दर्दनाक हादसे में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गंगा बैराज पर मग्गनपुरवा गांव के पास रविवार रात तेज रफ्तार बोलेरो और ट्रैक्टर में आमने-सामने हुई टक्कर में सात माह की एक बच्ची समेत पांच लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में ड्राइवर को छोड़कर सभी एक परिवार के हैं और उन्नाव व रायबरेली के निवासी थे।
छह घायल भी इसी परिवार से जुड़े हैं। हादसे के बाद चालक मौके पर ट्रैक्टर छोड़कर भाग निकला। कोहना पुलिस ने घायलों को हैलट में भर्ती कराया है। इनमें दो लोगों की हालत नाजुक बताई गई है।
लालगंज रायबरेली निवासी रिंटू सोनी के मौसेरे भाई गुड्डन की रविवार को वरीक्षा थी। गुड्डन ने वरीक्षा कार्यक्रम साकेत नगर स्थित घर में रखा था। रिंटू ने बताया कि साकेत नगर आने के लिए रायबरेली की एक ट्रैवलिंग एजेंसी से बोलेरो बुक कराई थी।
वरीक्षा कार्यक्रम से लौट रहे थे सभी लोग
रिंटू, उसकी पत्नी कुसमा, सात माह की बेटी साक्षी, उन्नाव बीघापुर के मगरायर गांव निवासी भाई महेश सोनी, उनकी पत्नी मोहनी (40), बेटी सानिया (10), रुनझुन (7 माह), दूसरे भाई दिनेश, उनकी पत्नी माला (40), सुरेश, उनकी पत्नी कुमकुम बोलेरो से साकेत नगर में वरीक्षा कार्यक्रम में शामिल होने के बाद रात में उन्नाव लौट रहे थे।
बोलेरो शौकतगंज रायरबरेली निवासी ड्राइवर राजेश चला रहा था। कानपुर-उन्नाव रोड पर गंगा बैराज स्थित मग्गनपुरवा गांव के पास सामने से अचानक ट्रैक्टर आ गया और बोलेरो साइड से टकरा कर पलट गई। उसमें सवार लोग गाड़ी में फंस गए।
कोहना एसओ रणजीत यादव भी फोर्स के साथ पहुंचे और बोलेरो में फंसे लोगों को बाहर निकलवाकर हैलट अस्पताल भेजा। एसओ के मुताबिक मोहनी, उनकी बेटी सानिया, रुनझुन, माला और ड्राइवर राजेश को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। एसओ के मुताबिक घायलों की तरफ से ट्रैक्टर चालक पर रिपोर्ट दर्ज हुई है।