{"_id":"67935fdf6a8e3d66b404b5f0","slug":"4th-convocation-day-of-government-polytechnic-2025-01-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow: राजकीय पॉलीटेक्निक के दीक्षांत समारोह में 45 मेधावियों को मिला ज्ञान का प्रमाणपत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow: राजकीय पॉलीटेक्निक के दीक्षांत समारोह में 45 मेधावियों को मिला ज्ञान का प्रमाणपत्र
Fri, 24 Jan 2025 03:09 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Fri, 24 Jan 2025 03:09 PM IST
सार
राजकीय पॉलिटेक्निक के चौथे दीक्षांत समारोह में 45 मेधावियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। इस मौके पर प्राविधिक शिक्षा परिषद के महानिदेशक ने भी विद्यार्थियों को संबोधित किया।
विज्ञापन
विद्यार्थियों को दी गई उपाधियां।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
राजकीय पॉलिटेक्निक का शुक्रवार को चौथा दीक्षांत समारोह का आयोजित हुआ। इस दौरान अलग-अलग विभाग के 45 मेधावी विद्यार्थियों को सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
प्राविधिक शिक्षा परिषद के महानिदेशक अविनाश कृष्ण सिंह ने कहां कि यहां से उपाधि लेने वाले विद्यार्थियों के कंधों पर अब भविष्य को उज्जवल बनाने की जिम्मेदारी है, इसीलिए जितनी लगन के साथ यहां पर पढ़ाई किए हैं उसी लगन के साथ अपनी कौशल को समाज बदलने के लिए देंगे।
विज्ञापन
आज के दौर में तकनीकी शिक्षा की मांग बढ़ गई है। इसीलिए हर विद्यार्थी को चाहिए कि वह तकनीकी ज्ञान जरूर हासिल करें ताकि, किसी भी क्षेत्र में जाएं तो उन्हें रोजगार और नौकरी के लिए भटकना न पड़े।
विज्ञापन
महानिदेशक ने कहा कि चार बिंदु पर विद्यार्थियों को जोर देना चाहिए। ज्ञान, नौकरी, सेवा और संस्कार इसी के जरिए समाज व देश का भविष्य बदलेगा।
संस्थान के प्रधानाचार्य संजीव कुमार सिंह ने उपाधि पाने वाले विद्यार्थियों को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी।