फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   495 people were challaned for parking oil tankers on the Amausi overbridge.

Lucknow News: अमौसी ओवर ब्रिज पर ऑयल टैंकर खड़ा करने वाले 495 अभियुक्तों के हुए चालान

Wed, 15 Oct 2025 01:03 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 15 Oct 2025 01:03 AM IST
विज्ञापन
495 people were challaned for parking oil tankers on the Amausi overbridge.
हाईकोर्ट।
लखनऊ । हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ के समक्ष डीसीपी, ट्रैफिक की ओर से हलफ़नामा दाखिल कर बताया गया है कि अमौसी ओवर ब्रिज पर गैर कानूनी तरीके से ऑयल टैंकरों को खड़ा करने के मामले में अब तक 495 अभियुक्तों के चालान किए जा चुके हैं। साथ ही 118 ऐसे लोगों को चिन्हित किया गया है जो यह कृत्य बार-बार कर रहे हैं। डीसीपी ने अपने शपथ पत्र में यह भी कहा है कि इंडियन ऑयल और हिंदुस्तान पेट्रोलियम जैसी ऑयल कंपनियों की भी जिम्मेदारी है कि वे इन ऑयल टैंकर्स के मूवमेंट को समुचित तरीके से व्यवस्थित करें। कोर्ट ने मामले की अगली सुनवाई के लिए 18 नवंबर की तिथि नियत की है। यह आदेश न्यायमूर्ति राजन रॉय व न्यायमूर्ति राजीव भारती की खंडपीठ ने शिव मोहन की जनहित याचिका पर दिया। याचिका में कहा गया है कि अमौसी ओवर ब्रिज पर गैर कानूनी तरीके से ऑयर टैंकर पार्क होते हैं जिनसे न सिर्फ ट्रैफिक की असुविधा होती है, बल्कि खतरा भी पैदा हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed