{"_id":"677ae3e980025c065b01a659","slug":"48-lakhs-cheated-in-the-name-of-investment-and-land-lucknow-news-c-13-1-lko1028-1023488-2025-01-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: निवेश और जमीन के नाम पर 48 लाख ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: निवेश और जमीन के नाम पर 48 लाख ठगे
Mon, 06 Jan 2025 01:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Mon, 06 Jan 2025 01:26 AM IST
विज्ञापन
निवेश और जमीन के नाम पर 48 लाख ठगे
लखनऊ। रियल एस्टेट फर्म संचालकों ने आशियाना के रक्षाखंड निवासी रिटायर्ड सूबेदार पुत्तन लाल मौर्या से स्कीम में निवेश के नाम पर 18 लाख रुपये ठग लिए। गाजीपुर के दुर्गा प्रसाद सिंह से एलपीडा होम्स फर्म के निदेशक उद्देश्य तिवारी ने जमीन के नाम पर 15 लाख ऐंठ लिए। उधर, हुसैनगंज के विशाल मेहरोत्रा से प्राॅपर्टी डीलर सत्येंद्र कुमार गुप्ता ने प्लॉट के नाम पर 15 लाख की धोखाधड़ी कर ली। पीड़ितों ने एफआईआर दर्ज कराई है।
पुत्तन लाल के मुताबिक दस साल पहले उनकी मुलाकात रियलिटी इन्वेस्टमेंट सॉल्यूशन फर्म के संचालक बलवीर सिंह व शिव कुमार से हुई थी। कैंट के प्रदीप सिंह, रकाबगंज निवासी अंकित खरे और शिवाजीपुरम निवासी आनंद कुमार शर्मा भी आरोपियों के साझेदार हैं। सभी ने उन्हें बाई बैक स्कीम के बारे में बताया था। स्कीम के तहत खरीदे गए प्लॉट को तीन साल बाद फर्म ही मुनाफा देकर खरीद लेती है। पुत्तन लाल को झांसे में लेकर आरोपियों ने मोहनलालगंज न्यू जेल रोड पर कई जमीन में 18 लाख निवेश करा दिए। न तो मुनाफे के साथ रकम लौटाई गई और न जमीन पर कब्जा दिया गया।