फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   46.35 lakhs extorted from two people in the name of house and investment

Lucknow News: मकान व निवेश के नाम पर दो लोगों से 46.35 लाख ऐंठे

Sun, 18 May 2025 01:42 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sun, 18 May 2025 01:42 AM IST
विज्ञापन
46.35 lakhs extorted from two people in the name of house and investment
मकान व निवेश के नाम पर दो लोगों से 46.35 लाख ऐंठे
लखनऊ। जालसाजों ने मकान और प्रॉपर्टी में निवेश के नाम पर महिला व कारोबारी से 46.35 लाख रुपये ऐंठ लिए। पीड़ितों ने आलमबाग और हसनगंज थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

ठाकुरगंज के माली खां सराय निवासी ईला रस्तोगी के मुताबिक मकान खरीदने के संबंध में जनवरी 2021 में पति स्व. अनुज की मुलाकात आलमबाग के आदर्श नगर के सुरेंद्र पाल सिंह व तजेंदर पाल सिंह से हुई थी। सौदा 95 लाख में तय हुआ था। 40 लाख का भुगतान पति ने कर दिया था। 15 मार्च 2021 को अनुज की कोरोना में मौत हो गई। उन्होंने दो साल बाद रजिस्ट्री कराने की बात कही। पर आरोपियों ने मकान किसी और को बेच दिया। उनकी रकम भी नहीं लौटाई। पीड़िता ने मामले की शिकायत एसीपी कैंट अभय मल्ल से की। इंस्पेक्टर पीके सिंह ने बताया कि मामले की तफ्तीश चल रही है।
विज्ञापन


उधर, निरालानगर निवासी व्यापारी निश्चल सूरी से शगुफ्ता, उसके पति धीरज मुटेजा और ससुर हरिकिशन ने मुलाकात की थी। तीनों ने खुद को गुड़गांव की रियल एस्टेट कंपनी एलेन ग्रुप का प्रतिनिधि बताया। प्रॉपर्टी में मुनाफा कमाने का झांसा देकर 6.35 लाख रुपये हड़पकर भाग निकले। इंस्पेक्टर अमर सिंह ने बताया कि साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed