{"_id":"697a7d68678cbac9770e162c","slug":"461-crore-rupees-were-looted-by-promising-to-double-the-amount-lucknow-news-c-13-lko1096-1579765-2026-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: रकम दोगुनी करने का झांसा देकर 4.61 करोड़ रुपये हड़पे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: रकम दोगुनी करने का झांसा देकर 4.61 करोड़ रुपये हड़पे
Thu, 29 Jan 2026 02:49 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Thu, 29 Jan 2026 02:49 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ। महिगवां थाने में बाराबंकी के घुंघटेर निवासी राकेश कुमार ने लोनी अर्बन मल्टी स्टेट क्रेडिट सोसाइटी के सीएमडी समीर अग्रवाल और छह अन्य के खिलाफ धोखाधड़ी की एफआईआर दर्ज कराई है। आरोप है कि पांच साल में रकम दोगुनी करने का झांसा देकर करीब 100 से अधिक लोगों से चार करोड़ 61 लाख रुपये हड़प लिए गए।
राकेश कुमार ने बताया कि उन्हें कुछ साल पहले सोसाइटी के बारे में जानकारी मिली थी। पड़ताल करने पर पता चला कि कंपनी आईएसओ प्रमाणित और सेबी में पंजीकृत है। कंपनी का कार्यालय गाजियाबाद में और प्रशासनिक दफ्तर इंदौर में है। बताया गया कि सीएमडी मुंबई निवासी समीर और फंड मैनेजर आरके शेट्टी हैं।
कंपनी लोन, एफडी और ग्राहक सेवा केंद्र खुलवाने जैसे कार्य करती थी। बाराबंकी में कंपनी की कोषाध्यक्ष माया सिंह और उनके पति उत्तम सिंह दफ्तर का संचालन करते थे। उन्हें पांच साल में रकम दोगुनी करने का लालच दिया गया। झांसे में आकर कई लोगों को कमीशन पर एजेंट बनाया गया और उनके नाम से ग्राहक सुविधा केंद्र खुलवा दिए गए। पीड़ितों ने महिगवां सहित संडीला, दुबग्गा, इटौंजा व अन्य इलाकों में केंद्र खोले। राकेश के अलावा 36 अन्य लोगों ने करीब चार करोड़ 61 लाख रुपये निवेश किए। समय पूरा होने पर रकम वापस मांगने पर कंपनी अफसरों ने धमकी दी। पुलिस से शिकायत के बाद भी केस दर्ज न होने पर कोर्ट की शरण ली गई। कोर्ट के आदेश पर महिगवां थाने में सीएमडी समीर अग्रवाल, जालौन निवासी शबाब हुसैन रिजवी, फंड मैनेजर आरके शेट्टी, बाराबंकी निवासी संतोष कुमार, विनोद कुमार वर्मा, उत्तम सिंह राजपूत और उनकी पत्नी माया सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
दुबई में छिपा है सीएमडी
इंस्पेक्टर के अनुसार, कंपनी के खिलाफ बाराबंकी समेत अन्य जिलों व राज्यों में 30 मामले दर्ज हैं। पूर्व में बाराबंकी पुलिस ने कंपनी के निदेशक दिनेश सिंह, मैनेजर एसडी मिश्रा, एजेंट रामनरेश, एसके वर्मा, रामशरण व मनोज को गिरफ्तार किया था। उत्तम और माया सिंह की तलाश की जा रही है। कंपनी का सीएमडी समीर अग्रवाल दुबई में छिपा है।