फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   45 thousand crore investment in lucknow development

45 हजार करोड़ के निवेश से इस तरह से खिल उठेगा लखनऊ

Wed, 16 Sep 2015 02:00 PM IST
Updated Wed, 16 Sep 2015 02:00 PM IST
विज्ञापन
45 thousand crore investment in lucknow development

नगर निगम 45 हजार करोड़ रुपये से शहर को संवारेगा। पुनरीक्षित सिटी डवलपमेंट प्लान (सीडीपी) तैयार है, इसे चर्चा के लिए नगर निगम के 19 सितंबर को होने वाले सदन में रखा जाएगा।

विज्ञापन


प्रस्ताव में 2040 तक विकास के 11 पॉइंटस तय किए गए हैं और इन्हीं बिंदुओं के आधार पर सीडीपी तैयार की गई है। इस काम को 19.20 लाख रुपये खर्च कर नोएडा की कंपनी मैसर्स सेनस इंडिया लिमिटेड ने किया।
विज्ञापन


कंपनी ने सुझाव दिया कि लखनऊ में वर्तमान और आने वाले समय में पेयजल आपूर्ति, सीवरेज सिस्टम, स्टार्म वाटर ड्रेनेज, नगरीय बस सेवा, सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट, मार्ग प्रकाश, नगरीय मार्ग जैसे विकास के कईकाम कराने होंगे। इसमें तीन चरण में निवेश भी स्थानीय निकाय को खुद या केंद्र सरकार की शहरी विकास केलिए राष्ट्रीय मिशन की योजना में करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सदन में कूड़ा निस्तारण के लिए निजी कंपनी को दी जाने वाली टिपिंग फीस 562 रुपये प्रति मीट्रिक टन की दर से बढ़ाकर 1604 रुपये किया जाने का प्रस्ताव रखा जाएगा।

नगर निगम सदन में एक प्रस्ताव में पट्टे की जमीनों पर भवन निर्माण केलिए लोन लेने के लिए एनओसी का रास्ता खुलेगा। प्रस्ताव के मुताबिक, एल्डिको ग्रीन, सृजन बिहार कॉलोनी, समरबिहार कॉलोनी, आदिलनगर कर्मचारी आवास योजना में भवन निर्माण के लिए भूखंड लीज पर दिए गए हैं। पट्टाधारकों को भवन निर्माण के लिए लोन लेना होता है।

इसके अलावा आलमबाग में मेट्रो स्टेशन के लिए नगर निगम की जमीन लिया जाना प्रस्तावित है। नगर निगम अधिनियम के अनुसार यह फैसला सदन को करना होता है। नगर निगम की दो जगहों पर क्रमश: 362.74 वर्गमी और 456.07 वर्गमी जगह ली जानी है। कुल 821.07 वर्ग मी जगह के लिए एलएमआरसी को एनओसी देने का प्रस्ताव सदन में रखा जाएगा।

मार्गों के नाम बदलने का प्रस्ताव

45 thousand crore investment in lucknow development

नगर निगम में लखनऊ के कुछ रास्तों के नाम बदलने का भी सुझाव रखा गया है। इसके साथ कुछ चौराहों पर मूर्ति स्‍थापना की भी बात कही गई है।

•मनकामेश्वर वार्ड के पार्षद रंजीत सिंह ने जोशी टोला चौराहा से देवस्थान तक की सड़क का नाम श्री संकटमोचन शिव शक्ति धाम मार्ग करने की मांग की है।

•बाजार काली जी वार्ड के पार्षद रमेश कपूर का प्रस्ताव है कि चौक चौराहा पर नागर जी की मूर्ति की स्थापना भी तुरंत कराई जाए।

•चित्रगुप्त नगर वार्ड के पार्षद हरशरण लाल गुप्ता का कहना है कि कानपुर रोड पर बने इंद्रलोक कॉलोनी में यातायात पार्क का नाम बदल कर चंद्रशेखर आजाद पार्क किया जाएगा।

•इसके अलावा गीतापल्ली में बने आश्रयहीन बच्चों के लिए शेल्टर होम का नाम ‘पद्मश्री स्व. रानी लीला रामकुमार भार्गव’ के नाम पर करने का प्रस्ताव है।

•कैंसर हॉस्पिटल से विश्व संवाद केंद्र होते हुए 1090 चौराहा तक जाने वाली सड़क का नाम ‘डॉ. एमसी पंत मार्ग’ करना शामिल है।

•मैथिलीशरण गुप्त वार्ड के पार्षद सरोज श्रीवास्तव ने कहा कि लेखराज पुलिस चौकी, इंदिरानगर के पास तिराहे का नामकरण स्वामी विवेकानंद पर किया जाए।

•महात्मा गांधी वार्ड की पार्षद संगीता निषाद ने सदन से मांग की है कि हैवलक रोड से पुराना -बर्फखाना तक सड़क का नामकरण मशहूर कीर्तन गायक अमर लखनवी के नाम पर किया जाए।

•मल्लाही टोला द्वितीय वार्ड की पार्षद नाजुक जहां ने सदन में प्रस्ताव दिया है कि इस वार्ड का नाम हैदर वार्ड, हुसैनी वार्ड या नवाब वार्ड रखा जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed