फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   45 pcs officers transferred

यूपी में अब 45 पीसीएस अफसरों के हुए तबादले

Sat, 05 Jul 2014 09:27 AM IST
अनिल श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ
अनिल श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 05 Jul 2014 09:27 AM IST
विज्ञापन
45 pcs officers transferred

शासन ने शुक्रवार को 45 पीसीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया। एक पीसीएस अधिकारी का पूर्व में किया गया तबादला निरस्त कर दिया गया है।

विज्ञापन


स्थानांतरित अफसरों में 25 वरिष्ठ पीसीएस तथा 20 एसडीएम हैं। गाजियाबाद के एडीएम (वित्त एवं राजस्व) जमीर आलम का इसी पद पर रामपुर किया गया स्थानांतरण रद्द कर दिया गया है। कई जिलों में नए सीडीओ तथा एडीएम की तैनाती की गई है।

अमरोहा के एडीएम (वित्त एवं राजस्व) रणविजय सिंह को लखनऊ विकास प्राधिकरण का संयुक्त सचिव बनाया है जबकि डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विवि के कुलसचिव शिव प्रसाद को लखनऊ में एडीएम (भूमि अध्याप्ति) के पद पर स्थानांतरित किया है।
विज्ञापन


सूचना विभाग के अपर निदेशक अनिल कुमार को पीसीडीएफ के जीएम तथा गोंडा के सीडीओ मुन्नी लाल पांडेय को लखनऊ में युवा कल्याण महानिदेशालय में संयुक्त निदेशक पद पर तैनाती दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

अब तक 150 से भी ज्यादा तबादले

45 pcs officers transferred

पिछले करीब एक महीने में 150 से भी ज्यादा अफसरों को इधर-उधर कर चुकी यूपी सरकार ने गुरुवार को भी 35 आईएएस अफसरों का तबादला कर दिया था।

यूपी सरकार की ओर से जारी की गई ट्रांसफर लिस्ट में कई बड़े नाम शामिल थे, तो कई अफसरों को सरकार ने अहम जिम्मेदारी सौंप दी।

इनमें लखनऊ मेट्रो के पदेन प्रबंध निदेशक और आवास एवं शहरी नियोजन विभाग के सचिव राजीव अग्रवाल को अखिलेश ने गृह विभाग के सचिव की अहम जिम्मेदारी सौंपी थी।

बुधवार को 29 डिप्टी एसपी के तबादले

45 pcs officers transferred

इसके इतर, बुधवार को पुलिस विभाग में एक फेरबदल के तहत 29 पुलिस उपाधीक्षकों के तबादले कर दिए हैं। जिनकी लिस्ट बुधवार देर रात जारी की गई। इनके स्थानांतरण की सूची बुधवार देर रात जारी की गई।

इस सूची में दो डिप्टी एसपी के पूर्व में हुए तबादलों को निरस्त किए जाने के आदेश भी शामिल हैं।

गौरतलब है कि प्रदेश में खराब कानून-व्यवस्‍था पर विपक्षी दल सरकार को घेर रहे हैं। इसलिए प्रदेश सरकार राज्य में कानून-व्यवस्‍था को लेकर संजीदा है।

वहीं प्रदेश में चल रहे विधानमंडल सत्र में भी विपक्षी दल कानून-व्यवस्‍था पर सत्तापक्ष से सवाल कर रहे हैं जिसका संतोषजनक जवाब अखिलेश सरकार नहीं दे सकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed