फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   4387 posts still vacant in 54 departments in Uttar Pradesh.

UPSSSC: 54 विभागों को रिक्त पद भरने का इंतजार, विज्ञापित 4,387 पदों पर अब तक नहीं हो पाई भर्ती

Sat, 20 Mar 2021 01:19 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sat, 20 Mar 2021 01:19 PM IST
विज्ञापन
4387 posts still vacant in 54 departments in Uttar Pradesh.
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala

उत्तर प्रदेश शासन के 54 विभागों को अधीनस्थ सेवा चयन आयोग में 5 से 6 वर्ष पहले शुरू हुई भर्तियों को पूरा होने का इंतजार है। इन भर्तियों में आवेदन करने वाले तमाम युवाओं की उम्र बढ़ती जा रही है। इससे ऐसे युवा परेशान हैं।

विज्ञापन


प्रदेश में जून 2014 से मार्च 2017 के बीच 49 विज्ञापनों के तहत विभिन्न विभागों के 43,245 पदों के विज्ञापन निकाले गए थे। इनमें से 38,858 पदों पर ही चयन की प्रक्रिया पूरी हो पाई है। इस तरह 4387 पदों पर भर्ती प्रक्रिया अब भी लंबित है। ये पद 54 विभागों से जुड़े हुए हैं।
विज्ञापन


जानकारों का कहना है कि इन पदों पर चयन संबंधी कार्यवाही जांच, कोर्ट-कचहरी व अन्य कई कारणों से विभिन्न स्तर पर लंबित हैं। इससे इन विभागों में कार्यरत कर्मचारियों पर काम का बोझ बढ़ता जा रहा है। वहीं, तमाम युवाओं की भर्ती की न्यूनतम उम्र पूरी होने की नौबत है। ऐसे अभ्यर्थियों के लिए चयन से पहले ही बाहर होने का खतरा बढ़ता जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन विभागों की भर्तियां लंबित

वन, प्रशिक्षण एवं सेवायोजन, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, आबकारी, चिकि त्सा शिक्षा, गजेटियर, उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण, शोध विकास एवं प्रशिक्षण संस्थान, प्राविधिक शिक्षा, वित्तीय प्रबंध एवं बजट निदेशालय, खेल, पशुपालन, उद्योग, दुग्धशाला विकास, पर्यटन, गन्ना विकास, समाज कल्याण, खाद्य एवं रसद, कोषागार, महिला कल्याण, कृषि विपणन व कृषि विदेश व्यापार, चकबंदी, सूचना, दिव्यांगजन, विधिक माप विज्ञान, आर्थिक बोध एवं संख्या, मद्य निषेध, खादी तथा ग्रामोद्योग, विधि विज्ञान प्रयोगशाला, कारागार प्रशासन, राजस्व, होमगार्ड्स, वाणिज्य कर, वित्तीय सांख्यिकी निदेशालय, कृषि सांख्यिकी एवं फसल बीमा, श्रम, संस्थागत वित्त एवं बीमा, उच्च शिक्षा, निबंधन, माध्यमिक शिक्षा, पेंशन, सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग, पुलिस आवास निगम, परिवार कल्याण, यूपी प्रोजेक्ट्स कॉर्पोरेशन, यूपी स्टेट कांस्ट्रक्शन एंड इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट, आवास विकास परिषद, भूगर्भ जल, शारदा सहायक एवं समादेश क्षेत्र विकास, स्थानीय निकाय, राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, एससी-एसटी आयोग व राज्य नियोजन संस्थान।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed