फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   43.22 lakh rupees were defrauded in the name of providing a house

Lucknow News: मकान दिलाने के नाम पर 43.22 लाख रुपये ठगे

Wed, 17 Dec 2025 02:15 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 17 Dec 2025 02:15 AM IST
विज्ञापन
43.22 lakh rupees were defrauded in the name of providing a house
सरोजनीनगर। बिजनौर थानाक्षेत्र की संगम सोसायटी, सरवननगर निवासी भूतपूर्व सैनिक सुभाष गुप्ता ने जानकारीपुरम विस्तार निवासी बिल्डर सर्वानंद दुबे पर मकान दिलाने के नाम पर 43.22 लाख रुपये की धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन

पीड़ित के मुताबिक 9 फरवरी 2021 को स्वप्निल संगम सोसायटी के प्लॉट एल-02 की रजिस्ट्री उनके नाम कराई गई। 16 फरवरी 2021 को 51 लाख रुपये में 31 मई 2021 तक बिल्डर ने मकान सौंपने का एग्रीमेंट किया। पीड़ित ने विभिन्न माध्यमों से 43.22 लाख रुपये का भुगतान कर दिया, लेकिन अब तक मकान तैयार नहीं हुआ।
विज्ञापन


सुभाष गुप्ता का आरोप है कि वह बिल्डर के कार्यालय के चक्कर काट चुके हैं, लेकिन हर बार आश्वासन ही मिला। इस दौरान मकान की बाजार कीमत करीब 80 लाख रुपये हो गई। आशंका है कि बिल्डर अधिक मुनाफे के लिए मकान किसी अन्य को बेचने की फिराक में है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित का कहना है कि बिल्डर के कहने पर जब उन्होंने खुद निर्माण शुरू कराया तो सर्वानंद के सहयोगी कमलेश यादव साथियों के साथ पहुंचे और धमकाकर काम रुकवा दिया। पीड़ित का कहना है कि चार वर्ष से किराये के मकान में रहने के साथ होम लोन की किस्त भी चुका रहे हैं, जिससे आर्थिक स्थिति बेहद खराब हो चुकी है। डीसीपी निपुण अग्रवाल दक्षिणी के आदेश पर बिल्डर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed