{"_id":"5b41040b4f1c1b93288b506e","slug":"41530987531-lucknow-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोसाईगंज थाने में डीआईजी ने सुनीं शिकायतें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोसाईगंज थाने में डीआईजी ने सुनीं शिकायतें
Updated Sun, 08 Jul 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फैजाबाद। संपूर्ण समाधान दिवस पर शनिवार को जिले के विभिन्न थानों पर राजस्व व पुलिस के अधिकारियों ने लोगों की समस्याओं को सुना व उनके तत्काल निस्तारण का प्रयास किया। कोतवाली गोसाईगंज में डीआईजी ओंकार सिंह ने लोगों की समस्याएं सुनीं इस दौरान वहां कुल 9 शिकायतें आईं। इस दौरान डीआईजी ने कोतवाली परिसर में बैरक पुलिस आवास के साथ भोजनालय का निरीक्षण भी किया। भोजनालय की गंदगी देख कर बिफरे डीआईजी ने कोतवाली प्रभारी सुरेश पांडे को फटकार लगाते हुए भोजनालय को पक्का कराने के निर्देश दिए। इस मौके पर नप की अधिशासी अधिकारी मेघा गुप्ता समेत अन्य मौजूद रहे।
बीकापुर कोतवाली में उप जिलाधिकारी विजेंद्र द्विवेदी की मौजूदगी में कुल 26 शिकायतें आईं, जिसमें 4 शिकायतों का निस्तारण कर दिया गया। इस मौके पर प्रभारी निरीक्षक रामचंद्र सरोज सहित राजस्वकर्मी और कोतवाली के उप निरीक्षक शामिल रहे। वहीं, थाना तारुन पर कुल 5 मामले आए, जिसमे में दो निस्तारण कर दिया गया। रौनाही थाने पर उप जिलाधिकारी रवि प्रकाश श्रीवास्तव की मौजूदगी में 9 शिकायतें मिलीं, 3 का निस्तारण किया गया। यहां सीओ सदर वीरेंद्र विक्त्रस्म, प्रभारी निरीक्षक राजेश सिंह व राजस्व निरीक्षक आदि उपस्थित रहे। पूराकलंदर थाने में कुल 35 मामले आए, जिनमें 13 का निस्तारण किया गया। थाना कैंट में आए कुल 9 मामलों में 4 का, आरजेबी थाने में आए 5 मामलों में से 3 का निस्तारण किया गया।