{"_id":"5b045b364f1c1bd9408b7289","slug":"41527012150-lucknow-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पलक झपकते बाइक से पहुंचेंगे यूपी 100 के पुलिसकर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पलक झपकते बाइक से पहुंचेंगे यूपी 100 के पुलिसकर्मी
Updated Tue, 22 May 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। चार पहिया वाहन पर तैनात यूपी 100 पुलिसकर्मियों की तरह ही अब यूपी 100 बाइक भी कॉल करने के 15 मिनट में घटनास्थल पर पहुंचेगी। मंगलवार को अकबरपुर नगर के पटेलनगर तिराहा से एसपी संतोष कुमार मिश्र ने 17 बाइकों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
बताते चलें कि अपराध पर नियंत्रण के लिए चार पहिया वाहन के साथ यूपी 100 पुलिसकर्मी अब तक क्षेत्र का लगातार भ्रमण करते हैं। सूचना पर 15 मिनट के अंदर डायल 100 पुलिसकर्मियों के पहुंचने का प्रावधान है।
डायल 100 प्रभारी सोमेश्वर सिंह ने बताया कि 7 बाइक अकबरपुर, 3 जलालपुर, 3 टांडा, 2 बसखारी व 2 अलीगंज क्षेत्र को भेजी जाएंगी। प्रत्येक बाइक पर दो पुलिसकर्मी तैनात होंगे। होमगार्ड बाइक चलाएगा, जबकि सिपाही पीछे बैठेगा।
विज्ञापन
यह बाइक लखनऊ कार्यालय से नियंत्रित की जाएंगी। कोई सूचना पहले मैसेज के जरिए दी जाएगी। यदि मैसेज पढ़ने में विलंब हुआ, तो मोबाइल फोन पर काल की जाएगी। यदि कॉल रिसीव नहीं किया गया, तो जिला मुख्यालय स्थित कार्यालय से वायरलेस के माध्यम से जानकारी दी जाएगी।