फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   ट्रॉली से टकराई बोलेरो, पिता-पुत्री की मौत

ट्रॉली से टकराई बोलेरो, पिता-पुत्री की मौत

Fri, 23 Mar 2018 12:59 AM IST
Updated Fri, 23 Mar 2018 12:59 AM IST
विज्ञापन
ट्रॉली से टकराई बोलेरो, पिता-पुत्री की मौत
ट्रॉली से टकराई बोलेरो, पिता-पुत्री की मौत
विज्ञापन


सीतापुर। मिश्रिख कोतवाली क्षेत्र में बुधवार देर रात तेज रफ्तार में जा रही बोलेरो गाड़ी सड़क किनारे खड़ी गन्ना लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली में पीछे से घुस गई। हादसे में बोलेरो सवार पिता-पुत्री की मौत हो गई। जबकि आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने आनन-फानन में सभी घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने सात घायलों की नाजुक हालत देख उन्हें ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। बोलेरो सवार सभी लोग नैमिषारण्य से दर्शन कर वापस घर लौट रहे थे। उधर, पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन


तालगांव थाना क्षेत्र के टकेली निवासी राघवेंद्र सिंह (37) बीमा एजेंट हैं। वह लंबे समय से शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला दुर्गा पुरवा में रहते हैं। बुधवार को राघवेंद्र ने नई बोलेरो खरीदी थी। नया वाहन जब घर पहुंचा तो परिवारीजनों ने नैमिषारण्य में पूजा-अर्चना करने का कार्यक्रम बना लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


राघवेंद्र सिंह पत्नी उमा सिंह (35), पुत्र ज्ञानेंद्र सिंह उर्फ राहुल (14), पुत्री प्रतिभा देवी (12), ससुर बहराइच के नानपारा क्षेेत्र के मटरहन पुरवा निवासी धनीराम (55), दुर्गापुरवा मोहल्ले के नितिन (30), नितिन की पत्नी रश्मि देवी (24), सीमा देवी (40) पत्नी संतोष, सोनिया (25) पत्नी दीपक व तालगांव के टकेली निवासी संजय (28) के साथ बोलरो से नैमिषारण्य गए थे।

वहां पूजा-अर्चना के बाद सभी लोग बुधवार देर रात नैमिषारण्य से घर के लिए रवाना हुए। बोलरो को संजय ड्राइव कर रहा था। रास्ते में सीतापुर-हरदोई मार्ग पर मिश्रिख कोतवाली क्षेत्र में बरमी चौराहे के पास बोलेरो सड़क पर खड़ी गन्ना लोड ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई।

हादसे में बोलेरो के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। खबर पाते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को वाहन से निकलकर जिला अस्पताल भेजा। रास्ते में राघवेंद्र सिंह की पत्नी उमा सिंह व ससुर धनीराम ने दम तोड़ दिया।


जिला अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। जबकि घायल संजय, ज्ञानेंद्र, प्रतिभा देवी, सीमा देवी, सोनिया, रोहित व रश्मि की हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने उन्हें ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। पुलिस ट्रैक्टर-ट्रॉली कब्जे में ले ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed