{"_id":"5a677f8d4f1c1b8e268b60a5","slug":"41516732301-lucknow-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाराबंकी में टूटी रेल पटरी से गुजर गई दून एक्सप्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाराबंकी में टूटी रेल पटरी से गुजर गई दून एक्सप्रेस
Updated Wed, 24 Jan 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी। रेल यात्रियों की सुरक्षा को लेकर विभागीय अधिकारी गंभीर नहीं दिख रहे हैं। सफदरगंज रेलवे स्टेशन के समीप मंगलवार को रेल लाइन की पटरी टूटने के बाद उसे सही नहीं कराया गया है। इस दौरान यहां निकल रही दून एक्सप्रेस ट्रेन टूटी पटरी से निकल गई, हालांकि इससे कोई हादसा नहीं हुआ। पटरी पर कॉशन लगाकर ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। विभाग के अधिकारियों का कहना है कि पटरी को सही किया गया है और उसकी बुधवार को मरम्मत करवा दी जाएगी।
सफदरगंज रेलवे स्टेशन के समीप खंभा नंबर 1055/5-6 के पास मंगलवार दोपहर रेल एक तरफ की रेल पटरी टूट गई। बताया जा रहा है कि इस दौरान यहां पर दून एक्सप्रेस ट्रेन आ रही थी। मगर पास में मौजूद एक रेलकर्मी ने सतर्कता दिखाते हुए ट्रेन के चालक को टूटी पटरी के पास आने से पहले ही रुकवा दिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।
इसके बाद पटरी टूटने की जानकारी विभाग के अधिकारियों को दी गई तब जाकर मौके पर पहुंचे अफसरों ने टूटी पटरी पर सुरक्षा के लिए कॉशन लगवाकर ट्रेनों का संचालन शुरू कराया। इस दौरान करीब आधे घंटे तक रेल यातायात भी प्रभावित रहा।
विज्ञापन
मुख्य रेल पथ संरक्षक अमर सिंह ने बताया कि, मंगलवार दोपहर सफदरगंज के पास पटरी में फैक्चर होने की जानकारी मिली थी जिस पर वहां सुरक्षा कवच लगा दिया गया है। अब रेल पटरी पूरी तरह से सुरक्षित है जिससे ट्रेनों के संचालन पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। बुधवार को टूटी पटरी को पूरी तरह से सही करवा दिया जाएगा।