फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   41 houses burned out in Chakiya village in Gonda.

Gonda: लपटों से घिरा गोंडा जिले का चकिया गांव, 41 घरों की गृहस्थी जलकर राख

Fri, 26 Apr 2024 12:07 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Fri, 26 Apr 2024 12:07 AM IST
सार

आग लगने से पूरे गांव में चीख-पुकार मच गई। 41 लोगों की घर-गृहस्थी जलकर राख हो गई। हादसे में एक भैंस जलकर मर गई और उसे बचाने के प्रयास में किशोरी झुलस गई।

विज्ञापन
41 houses burned out in Chakiya village in Gonda.
गांव में लगी आग में राख हुए घर। - फोटो : amar ujala

विस्तार

गोंडा जिले के धानेपुर थाना क्षेत्र के ग्राम ख्वाजाजोत चकिया में गुरुवार शाम अज्ञात कारणों से आग लग गई। इससे 41 लोगों की घर-गृहस्थी जलकर राख हो गई। आग की चपेट में आकर एक महिला झुलस गई। उसे एक निजी अस्पताल भेजा गया है। जबकि एक भैंस की जलने से मौत हो गई।

विज्ञापन


ग्राम ख्वाजाजोत चकिया में बृहस्पतिवार शाम अचानक आग की लपटें उठने लगीं। तेज हवा के कारण आग ने कुछ ही देर में पूरे गांव को चपेट में ले लिया। सुंदरलाल, पन्नालाल, मुन्नालाल, सोहनलाल, पित्तीय राम, मंसाराम, आसाराम, देवी प्रसाद, विनोद कुमार, भगवती प्रसाद, पारस राम, रक्षा राम, बालक राम, घनश्याम, राम लक्ष्मण, राम बच्चन, बजरंगी, सुदर्शन, नानमून, रामदीन, दयाराम, सहज राम, बधाई राम, राम कृपाल, धर्मेंद्र, सुंदरलाल, हरिराम, तुलाराम, सियाराम, राघव राम, अर्जुन, मेला राम, राजेंद्र प्रसाद, प्रदीप, विजय कुमार, संदीप, शैलेंद्र, प्रसाद, अजय कुमार, संजय, पवन सहित 41 लोगों के फूस के मकान व पूरी गृहस्थी आग की भेंट चढ़ गई।
विज्ञापन


किशोरी की एक भैंस जलकर मर गई। भैंस को बचाने के प्रयास में किशोरी की पत्नी झुलस गईं। धानेपुर इंस्पेक्टर वेद प्रकाश शुक्ल पुलिस बल के साथ पहुंचे। गोंडा व मनकापुर से दमकल बुलाई गई। अग्निशमनकर्मियों के साथ ही ग्रामीण आग बुझाने में जुट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


85 हजार नकदी व गृहस्थी राख
वजीरगंज (गोंडा)। क्षेत्र के चंदापुर पूरेलक्ष्मन में बृहस्पतिवार को अज्ञात कारणों से लगी आग से बरसाती उर्फ गुरु मौर्य की 85 हजार नकदी समेत गृहस्थी जलकर राख हो गयी। पीड़ित ने बताया कि चार क्विंटल चावल, सात क्विंटल गेहूं, कपड़े व बर्तन आदि सामान जल गया। दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed