फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   4000 holi special buses will run from 17 march

17 से चलेंगी 4000 होली स्पेशल बसें, साधारण सेवा से लेकर एसी बसें तक होंगी शामिल

Thu, 14 Mar 2019 12:03 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 14 Mar 2019 12:03 PM IST
विज्ञापन
4000 holi special buses will run from 17 march
- फोटो : डेमो
परिवहन निगम होली पर लोगों का सफर सुगम बनाने के लिए 4000 स्पेशल बसें लखनऊ, दिल्ली सहित सभी जिलोें से चलाएगा। ये बसें 17 से 24 मार्च तक चलेंगी। इनमें साधारण सेवा से लेकर एसी बसें तक शामिल होंगी। लखनऊ और दिल्ली से पूर्वांचल के लिए नॉनस्टॉप बस सेवाएं चलेंगी।
विज्ञापन


परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक धीरज साहू ने बताया कि इन बसों का संचालन अलीगढ़ व बरेली होकर पूर्वांचल और दिल्ली के बीच होगा। यात्रियों की सुविधा के लिए अफसरों व कर्मचारियों की छुट्टियां निरस्त कर दी गईं हैं। अफसर व कर्मचारी होली पर भी ड्यूटी करेंगे। बस में खराबी आने पर उसे प्राथमिकता पर दुरुस्त करने के लिए कार्यशाला की टीम तैयार रहेगी।  
विज्ञापन


परिवहन निगम लखनऊ परिक्षेत्र से 285 अतिरिक्त बसें चलाएगा। क्षेत्रीय प्रबंधक पल्लव बोस के मुताबिक ये बसें आलमबाग, कैसरबाग, रायबरेली आदि से संचालित की जाएंगी। ये गोरखपुर, देवरिया, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, वाराणसी, जौनपुर, सुल्तानपुर, बस्ती, सिद्धार्थनगर, श्रावस्ती, बहराइच, गोंडा, सीतापुर, लखीमपुर, बरेली, दिल्ली, मेरठ, झांसी, अलीगढ़, ललितपुर, फतेहपुर, प्रयागराज, चंदौली, हरदोई की सवारियों को सफर कराएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

चालक-परिचालकों को मिलेगा 2100 रुपये का प्रोत्साहन भत्ता

4000 holi special buses will run from 17 march
डेमो
17 से 24 मार्च तक की अवधि में कम से कम सात दिन बस का संचालन करने वाले चालक-परिचालकों को 2100 रुपये का प्रोत्साहन भत्ता मिलेगा। इसके लिए चालक एवं परिचालक को ग्रामीण क्षेत्र में अंतरजनपदीय क्षेत्र में 300 किमी., उपनगरीय क्षेत्र में 250 किमी., नोएडा एवं ग्रेटर नोएडा क्षेत्र में 250 किमी. रोजाना बस चलानी होगी। वहीं इससे ज्यादा चलाने पर अलग से प्रोत्साहन दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed