फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   40 thousand kidney patients on dialysis in the state

Lucknow News: प्रदेश में 40 हजार गुर्दा रोगी डायलिसिस पर

Tue, 04 Feb 2025 02:07 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 04 Feb 2025 02:07 AM IST
विज्ञापन
40 thousand kidney patients on dialysis in the state
बलरामपुर अस्पताल के स्थापना दिवस में मौजूद डॉक्टर।
लखनऊ। यूपी में करीब 40 हजार गुर्दा रोगी डायलिसिस पर हैं। डोनर के इंतजार में करीब 40 फीसदी मरीज प्रत्यारोपण नहीं करा पा रहे हैं। गुर्दा प्रत्यारोपण की सुविधा कुछ ही संस्थानों में है। सरकारी संस्थानों में हर साल करीब 350-400 गुर्दा प्रत्यारोपण हो रहे हैं। तमिलनाडु में कैडवरिक प्रत्यारोपण अधिक हो रहे हैं। ये बातें सोमवार को बलरामपुर अस्पताल के 156वें स्थापना दिवस समारोह में केजीएमयू नेफ्रोलॉजी विभाग के अध्यक्ष डॉ. विश्वजीत सिंह ने कहीं। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रमुख सचिव पार्थ सारथी सेन शर्मा रहे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा, हर साल पांच हजार नए गुर्दा मरीज डायलिसिस पर जा रहे हैं। ऐसे में मरीज को जल्द गुर्दा प्रत्यारोपण करा लेना चाहिए। प्रमुख सचिव स्वास्थ्य ने कहा, मरीजों को गुणवत्तापरक इलाज डॉक्टर मुहैया कराए। सरकारी अस्पतालों के प्रति मरीजों का भरोसा बढ़ा है। इलाज की गुणवत्ता के साथ शोध को भी बढ़ाएं। कार्यक्रम में स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ. रतन पाल सिंह, परिवार कल्याण महानिदेशक डॉ. सुषमा सिंह, महानिदेशक प्रशिक्षण डॉ. पवन कुमार अरुण, बलरामपुर अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. हिमांशु चतुर्वेदी, निदेशक डॉ. सुशील प्रकाश आदि ने विचार रखे।
विज्ञापन

टीम को खत्म करने के लिए सहभागिता जरूरी
केजीएमयू रेस्पीरेटरी मेडिसिन विभाग के अध्यक्ष डॉ. सूर्यकांत ने कहा, टीबी को खत्म करने के लिए सभी की सहभागिता की जरूरी है। खांसी, बुखार व बेवजह वजन गिरने पर सजग हो जाएं। इसके लिए 100 दिनों का अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


नेत्र रोग विभाग की माड्लर ओटी व वार्ड का उद्घाटन टला
बलरामपुर अस्पताल में नवनिर्मित माड्लर आई ओटी व वार्ड का उद्घाटन मंगलवार को डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक को करना था। इसे स्थगित कर दिया गया है। अफसरों का कहना है उद्घाटन की नई तिथि जल्द घोषित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed