फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   4 people killed in truck accident

हाइवे पर ट्रक ने रौंदा, 4 लोगों की मौत

Wed, 11 Mar 2015 08:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,खैराबाद (सीतापुर)
ब्यूरो/अमर उजाला,खैराबाद (सीतापुर) Updated Wed, 11 Mar 2015 08:07 AM IST
विज्ञापन
4 people killed in truck accident

खैराबाद इलाके में नेरपुर गांव के पास हाईवे किनारे खड़े ग्रामीणों को एक ट्रक ने रौंद दिया। हादसे में एक महिला सहित दो लोगों की मौत हो गई व 11 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। तीन की हालत नाजुक होने पर ट्रामा सेंटर, लखनऊ रेफर किया गया है।

विज्ञापन


ग्रामीण जिला चिकित्सालय से ट्रामा सेंटर रेफर किए गए जख्मी युवक को देखने के लिए हाईवे किनारे खड़े थे। हादसे के बाद मौके से भागे ट्रक को कमलापुर पुलिस ने चालक समेत पकड़ लिया है।  
विज्ञापन


खैराबाद इलाके में हाईवे किनारे स्थित नेरपुर गांव निवासी धर्मेंद्र यादव पुत्र विनोद कुमार होली के दिन सड़क हादसे में घायल हो गया था। मंगलवार को उसे जिला अस्पताल से लखनऊ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हाइवे पर एंबुलेंस का इंतजार कर रहे थे

4 people killed in truck accident

लखनऊ जाने की सूचना पर धर्मेंद्र को देखने के लिए नेरपुर के कई निवासी मंगलवार शाम हाईवे  किनारे खड़े थे। एंबुलेंस के इंतजार के दौरान सीतापुर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ग्रामीणों को रौंदते हुए लखनऊ की तरफ भाग निकला।  

इस हादसे में हरद्वारी लाल की पत्नी सुशीला देवी (50) की मौके पर ही मौत हो गई। अस्पताल ले जाते समय रामसिंह की पत्नी रानी देवी (25) ने दम तोड़ दिया।

हादसे में दिनेश का पुत्र सचिन (12), वीरेंद्र की पत्नी प्रेमा देवी (30), श्रीकृष्ण की पुत्री शशिकला (20), अजीम (25), विनोद की पुत्री सीमा (18), रामभरोसे की पत्नी गीता देवी (35), हरद्वारी की पुत्री पिंकी, रमाकांत की पुत्री शीलू (16), प्रमोद की पुत्री (15), रमाकांत की पत्नी विमला देवी (30), नरेश की पुत्री मंसू उर्फ छोटी देवी (15) गंभीर रूप से घायल हो गईं। सूचना पर एसपी राजेश कृष्ण, एसडीएम सदर अर्चना द्विवेदी, नगर विधायक राधेश्याम जायसवाल व कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची।

घायलों को तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया। 11 घायलों को भर्ती करने के बाद डाक्टरों ने शशिलता, मंसू उर्फ छोटी व शीलू को ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। एसपी ने बताया कि हादसे के बाद भाग रहे ट्रक को कमलापुर क्षेत्र में रोककर चालक को हिरासत में ले लिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed