{"_id":"69ebdada99f26c2c7207d483","slug":"399-lakh-duped-in-the-name-of-job-in-merchant-navy-lucknow-news-c-13-1-lko1029-1708216-2026-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: मर्चेंट नेवी में नौकरी के नाम पर 3.99 लाख ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: मर्चेंट नेवी में नौकरी के नाम पर 3.99 लाख ठगे
विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
विज्ञापन
सरोजनीनगर। बिजनौर इलाके के औरंगाबाद जागीर निवासी शिवम वर्मा ने रॉयल सिटी औरंगाबाद की राधा, परसिया भंडारी के विनायक प्रजापति और शंभू प्रजापति पर मर्चेंट नेवी में नौकरी के नाम पर 3,99,500 रुपये ठगने का आरोप लगाया है। बृहस्पतिवार को बिजनौर थाने में एफआईआर कराई गई।
शिवम के मुताबिक उनकी पड़ोसी राधा ने परिचित विनायक प्रजापति से कुछ समय पहले उनकी मुलाकात कराई, जो मर्चेंट नेवी में नौकरी दिलाने का दावा करता था। राधा के कहने पर शिवम ने विनायक से बातचीत और कागजी कार्रवाई की। आरोप है कि विनायक ने शिवम से कई बार में 3.99 लाख रुपये ऐंठ लिए। आरोपियों ने शिवम को तीन जनवरी को मुंबई बुलाया, लेकिन वहां पहुंचने के बाद भी मिलने नहीं आया। तीन दिन इंतजार करने के बाद शिवम को ठगी का अहसास हुआ। उसका आरोप है कि प्रकरण में विनायक प्रजापति के भाई शंभू प्रजापति की भी संलिप्तता है। पैसे मांगने पर उसे जान से मारने की धमकी भी दी जा रही है। इंस्पेक्टर बिजनौर कपिल गौतम ने बताया कि मुख्यमंत्री कार्यालय में शिकायत की गई थी। राधा, विनायक और शंभू के खिलाफ धोखाधड़ी व धमकाने की एफआईआर की गई है।