फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   38 crores stranded in Yes Bank of UP Transport Corporation

लापरवाही का नतीजाः यूपी परिवहन निगम के भी यस बैंक में फंसे 38 करोड़

Sun, 08 Mar 2020 02:44 AM IST
दुष्यंत शर्मा नरेश शर्मा, लखनऊ
नरेश शर्मा, लखनऊ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 08 Mar 2020 02:44 AM IST
विज्ञापन
38 crores stranded in Yes Bank of UP Transport Corporation
UP roadways - फोटो : अमर उजाला

यूपी राज्य सड़क परिवहन निगम के भी 38 करोड़ रुपए यस बैंक में फंस गए हैं। परिवहन निगम को यह खामियाजा सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक बैंकिंग की लापरवाही से भुगतना पड़ा है। यह रकम नई बस खरीदने के मद की है। हालांकि कुछ अफसरों की यस बैंक के गिरते शेयर पर पैनी निगाह थी जिससे 385 करोड़ रुपये फंसने से बच गए, नहीं तो कुल 423 करोड़ रुपये फंसते।

विज्ञापन


निगम के चालकों व परिचालकों ने मेहनत करके वर्ष 2018 से 2019 तक खूब कमाई की, जिससे 423 करोड़ रुपये का चार चरणों में यस बैंक में फिक्स डिपॉजिट किया गया। लखनऊ परिक्षेत्र के एक बड़े अफसर ने बताया कि यस बैंक में एफडी कराने वाले बिचौलिए की टीम ने अधिक ब्याज एवं खुद के फायदे के लिए यह निवेश कराया था। 
विज्ञापन


लेकिन डॉ. राजशेखर ने जुलाई 2019 में प्रबंध निदेशक की कमान संभाली तो बिचौलियों की करतूत का पता चला। इसके बाद  यस बैंक से फिक्स डिपॉजिट के 385 करोड़ रुपये निकालकर राष्ट्रीयकृत बैंक में जमा कराया गया। यस बैंक से फिक्स डिपॉजिट की यह रकम परिवहन निगम ने तीन माह पहले ही वापस ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसके इशारे पर हुआ खेल?
यस बैंक में सबसे अंत में 38 करोड़ रुपये फिक्स डिपॉजिट किए गए। इस रकम की एफडी के दौरान उस शर्त को दर किनार कर दिया जो 385 करोड़ रुपये के निवेश में लागू थी। इसमें यह शर्त थी कि फिक्स डिपॉजिट की रकम को किसी भी वक्त तोड़ करके निकाला जा सकता है। लेकिन इस शर्त को 38 करोड़ की एफडी पर लागू नहीं किया। अब सवाल उठ रहा है कि यह खेल किसके इशारे पर हुआ।


बैंक को पत्र लिखा
सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक बैंकिंग की लापरवाही से यस बैंक में एफडी के 423 करोड़ में से 38 करोड़ रुपये फंस गए हैं। इस सिलसिले में यस बैंक के प्रबंधक को पत्र लिखा गया है।
- डॉ. राजशेखर, प्रबंध निदेशक, यूपी राज्य सड़क परिवहन निगम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed